{"_id":"59d92a184f1c1bda538b6302","slug":"191507404312-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार के परीक्षा केंद्र में पकड़ा गया नकली उडन दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के परीक्षा केंद्र में पकड़ा गया नकली उडन दस्ता
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा मुक्त विद्यालय सितंबर-2017 की सीनियर सेकेंडरी (सीटीपी/ एसटीसी/ आंशिक अंक सुधार/ पूर्ण विषय अंक सुधार/ अतिरिक्त विषय) अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में नकल के 37 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते द्वारा हिसार के एक परीक्षा केंद्र पर नकली उड़नदस्ता पकड़ा तथा प्रश्र-पत्र उड़नदस्ते द्वारा एक उप-अधीक्षक को ड्यूटी से रिलीव किया गया।
शिक्षा बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के विशेष उड़नदस्तों द्वारा सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला अंबाला, भिवानी, हिसार, झज्जर, जींद, करनाल एवं सोनीपत के परीक्षा केंद्रों में नकल के 20 केस पकड़े तथा अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 17 मामले दर्ज किए गए।
उन्होंने बताया कि सीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार-30 (बी-1) परीक्षा केंद्र में शनिवार को सायंकालीन सत्र में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में दो पुरूष तथा एक महिला उड़नदस्ते के तौर पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर रहे थे। जब प्रिंसीपल ने इनसे पहचान-पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि हम बीईओ हांसी उड़नदस्ते हैं एवं पहचान-पत्र देने से इनकार कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते द्वारा दोबारा पहचान-पत्र दिखाने को कहा तो इन तीनों ने जो पहचान-पत्र प्रस्तुत किए उससे यह पहचान लिया कि यह अप्राधिकृत एवं अनधिकृत उड़नदस्ता नकली है। इसके बाद प्राचार्य ने शहर थाना, हिसार में शिकायत दर्ज कराई गई है तथा बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते द्वारा नकली उड़नदस्ते को हिसार पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
उड़नदस्ते से अभ्रद व्यवहार, उपाधीक्षक रिलीव
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि प्रश्र-पत्र उड़नदस्ते द्वारा उप-अधीक्षक किशोरीलाल, संस्कृत अध्यापक, रावमावि बलदेव नगर, अम्बाला को पीकेआर जैन कन्या वमावि परीक्षा केंद्र से इसलिए रिलीव किया गया, क्योंकि वे उड़नदस्ते के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे।