{"_id":"59bcdd5a4f1c1b1b688b4ed6","slug":"191505549658-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने ब्लॉक की जगह लगेंगे नए ब्लॉक, लेवलिंग होगी सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने ब्लॉक की जगह लगेंगे नए ब्लॉक, लेवलिंग होगी सही
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने ब्लॉक की जगह लगेंगे नए ब्लॉक, लेवलिंग होगी सही
बहल। एक दिन पहले ब्लॉक के सैंपल लेकर उसे रास्ते में फेंकने के मामले के बाद अधिकारियों ने मान लिया है कि सड़क निर्माण में लगे ब्लॉक सही गुणवत्ता के नहीं है। अधिकारियों ने शुक्रवार को फिर निर्माण सामग्री की जांच की तथा कहा कि करीब 400 मीटर के रास्ते के सारे ब्लॉक उखाड़े जाएंगे तथा उसकी जगह पर सही गुणवत्ता वाले ब्लॉक लगाए जाएंगे।
गौरलतब है कि बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की टीम कस्बे में सरकारी अस्पताल से लेकर पुराना थाना चौक तक चल रहे सीसी ब्लॉक लगाने के कार्य का निरीक्षण करने आई थी। इस दौरान गांव के जागरूक युवाओं ने अधिकारियों को रोड निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं के बारे में आगाह किया था। युवाओं ने ब्लॉक की गुणवता पर सवाल खड़े किए थे तथा कहा था कि रोड की लेवलिंग सही नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाएगी। इस पर अधिकारियों ने ब्लाक के सैंपल लिए थे।
युवाओं को सैंपल लिए गए ब्लॉक सिरसी रोड पर पड़े मिले तो वे बिफर गए। युवाओं ने सोशल साइट्स पर सरकारी कार्यशैली की खिंचाई की थी। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इस लापरवाही को प्रकाशित किया था। इस पर शुक्रवार को अधिकारियों की टीम फिर मौके पर आई तथा लोगों को आश्वस्त किया कि लगाए गए सभी ब्लॉकों की जगह नए ब्लॉक लगाए जाएंगे। इसके अलावा इस रास्ते की फिर से लेवलिंग कराई जाएगी ताकि पानी की निकासी सुगमता से हो सके।
विज्ञापन
बहल में रोड में कम गुणवत्ता वाले ब्लॉक की शिकायत मिली थी। इस पर ठेकेदार को कहा गया है कि पुराने सभी ब्लॉकों को उखाड़कर उनकी जगह पर नए ब्लॉक लगाएं। इसके अलावा इसकी लेवलिंग सही करवाने के बाद ही ब्लॉक लगाएं। युवाओं को भी नंबर दिए गए है ताकि किसी प्रकार की शिकायत हो तो अधिकारियों के नोटिस में लाएं।
सुरेंद्र घणघस, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।