फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   19 positive, board officer wife, doctor

बोर्ड अधिकारी की पत्नी, डीसी ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 19 मिले संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
19 positive, board officer wife, doctor
शिक्षाबोर्ड कार्यालय में सैनिटाइजर का छिड़काव करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधिकारी की शिक्षक पत्नी समेत 19 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। बोर्ड अधिकारी की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को बोर्ड में अवकाश करना पड़ा। बोर्ड कार्यालय और रिहायशी कॉलोनी को सैनिटाइज किया गया। बोर्ड कर्मचारी सुबह ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया और अवकाश की बताई गई। वहीं अचानक हुए अवकाश से बोर्ड में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोग परेशान रहे और उन्हें निराश ही वापस लौटना पड़ा। डीसी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डीसी कार्यालय में भी हड़कंप की स्थिति रही। जिले में अब कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 838 तक पहुंच गया है, जिनमें से 773 ठीक हो चुके है। जिले में अब 60 उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सुबह छह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई वहीं शाम को नौ और वीरवार रात चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार को लोहारू के वार्ड छह, झांझडा बास, किकराल, छोटूराम कॉलोनी रोहतक, गिगिराज कॉलोनी, लोहड़ बाजार से एक-एक पॉजिटिव आए। जबकि रात को आई चार की पॉजिटिव रिपोर्ट में दिनोद गेट स्थित स्कूल की दो शिक्षिकाएं, बैंक कॉलोनी और डीसी ऑफिस से एक-एक शामिल रहे। वहीं शुक्रवार शाम को आई लिस्ट में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से पांच हैं। तीन तो एक ही परिवार से है। इनमें 55 वर्षीय व्यक्ति, उसका 21 वर्षीय बेटा, 19 वर्षीय बेटी, 58 वर्षीय एक महिला, 20 वर्षीय एक युवक शामिल है। इनके अलावा महम गेट स्थित एक बैंक से 36 वर्षीय कर्मचारी, पटेल नगर से 28 वर्षीय युवक, बैंक कॉलोनी से 38 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को भी छह सौ सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

बोर्ड में मचा हड़कंप, वापस भेजे कर्मचारी व काम से आए आमजन
बोर्ड की कंप्यूटर शाखा के एक अधिकारी की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बोर्ड में हडक़ंप मच गया। सुबह नौ बजे जब बोर्ड कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें बताया गया कि आज अवकाश है। वहीं स्टाफ क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारी परिवारों में भी हड़कंप रहा। बोर्ड कार्यालय और क्वार्टरों को सैनिटाइज करवाया गया। ज्यादा समस्या बोर्ड में विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों को हुई। प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से हर रोज सैकड़ों लोग विभिन्न कार्यों के लिए बोर्ड आते है। शुक्रवार को सभी निराश लौटे। किसी को भी बोर्ड परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आए नए कोरोना संक्रमित
- दिल्ली से आया व्यक्ति मिला पॉजिटिव : वार्ड-6 लोहारू से 27 वर्षीय व्यक्ति है, जो कि छत्तरपुर दिल्ली में 7-8 वर्ष से किसी कंपनी में कार्य करता है। वह तीन अगस्त को लोहारू आया था।
- इंडियन नेवी का जवान मिला पॉजिटिव : झांझड़ा बास लोहारू से 26 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव ाई है। वह विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी में कार्यरत है। वह विशाखापट्टनम से झांझड़ा बास दो अगस्त को आया था। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- सब्जी विक्रेता मिला पॉजिटिव : गांव किकराल से 37 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सिवानी में सब्जी विक्रेता है और यह सब्जी खरीदने प्रतिदिन हिसार सब्जी मंडी से सिवानी आता-जाता रहता है।
- बामला स्कूल की शिक्षिका मिली पॉजिटिव : छोटूराम कालोनी रोहतक से 45 वर्षीय महिला है, जो कि सरकारी स्कूल बामला में अध्यापक है। जिसका निवास स्थान छोटूराम कालोनी रोहतक में है और वह रोहतक से बामला प्रतिदिन आती-जाती रहती है।
- तीन वर्ष का बच्चा मिला पॉजिटिव : गिरिराज कॉलोनी से तीन वर्ष के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पहले से पॉजिटिए आए मरीज के संपर्क में आया है।
- बुजुर्ग मिला पॉजिटिव : लोहड बाजार से 67 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। वह न तो पॉजिटिव के संपर्क में आया है और न ही कहीं गया है।
रात को ये आए पॉजिटिव
- बोर्ड अधिकारी की पत्नी मिली पॉजिटिव : दिनोद गेट स्थित एक निजी स्कूल की दो शिक्षिकाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक बोर्ड अधिकारी की पत्नी है और बोर्ड कैंपस में ही रहती है। 50 वर्षीय उक्त महिला शिक्षिका परिवार सहित 22 जुलाई को पंजाब के बटिंडा में गई थी और चार अगस्त को लौटी है। वहीं दूसरी 54 वर्षीय महिला शिक्षिका है। वह विजय नगर में रहती है। दोनों ही महिला शिक्षिकाएं स्कूल में पहले मिले पॉजिटिव के संपर्क में आई है।
- डीसी ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर मिला पॉजिटिव : डीसी ऑफिस से 33 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अपनी माता के इलाज के लिए रोहतक गेट स्थित एक दंत चिकित्सक के पास गया था। पिछले 15 दिन के दौरान चार-पांच बार वह चिकित्सक के पास गया है।
- दुबई से आया युवक मिला पॉजिटिव : बैंक कॉलोनी से 22 वर्षी युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मार्च में दुबई से आया था। वह दुबई में सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा था।

वर्जन-
लापरवाही में कोरोना बढ़ रहा है। लोगों को सावधानी रखनी चाहिए और जहां तक संभव हो घर पर ही रहना चाहिए। बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाना चाहिए और सामुदायिक दूरी का ध्यान रखना चाहिए। साबुन से बार-बार हाथ धोने चाहिए।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed