फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज में नजर आया वकील, पुलिस ने भेजा नोटिस

चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज में नजर आया वकील, पुलिस ने भेजा नोटिस

Thu, 21 Feb 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज में नजर आया वकील, पुलिस ने भेजा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। वकील के चेंबर से फाइल चोरी करने के मामले में अधिवक्ताओं ने कोर्ट कॉम्पलेक्स में लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक वकील और उसका साथी वकील के चेंबर में जाते नजर आ रहे हैं। जिनपर फाइल चोरी करने का अंदेशा है। सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को सौंपी गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने वकील व उसके साथ वाले युवक को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को अधिवक्ता नरेंद्र मोहन के चेंबर से फाइलें चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद अगले दिन 15 फरवरी को उनके मोबाइल पर फोन आया कि उनके नाम की फाइलें न्यायालय परिसर से करीब 250 मीटर दूर गुप्तचर विभाग कार्यालय के समीप नाले के अंदर पड़ी है। शिकायत पर पुलिस ने 16 फरवरी को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

अब अधिवक्ताओं ने वहां चेंबर भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक अधिवक्ता और उसके यहां मुंशी का कार्य करने वाला युवक ही अधिवक्ता नरेंद्र मोहन के चेंबर में जाते और फाइलें लेकर निकलते नजर आ रहे हैं। मामले में एसएचओ सिविल लाइन विद्यानंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो अधिवक्ता फुटेज में नजर आ रहा है, उसे नोटिस भेजा गया है। उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल हुई वीडियो
मंगलवार शाम ये वीडियो वायरल हो गई। बार के लगभग सभी अधिवक्ताओं के मोबाइल पर ये वीडियो देखी गई। अधिवक्ता ही एक-दूसरे को ये वीडियो भेज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed