{"_id":"5bad369a867a5501370f0182","slug":"181538078362-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: किसी की जिंदगी बचाने के लिए करें रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: किसी की जिंदगी बचाने के लिए करें रक्तदान
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। किसी की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करना जरूरी है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगामी एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शकुंतला गार्डन के हॉल में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगातार चौथे साल पांचवां रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है।
शिविर में रक्तदाताओं का सुबह रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके लिए 8708779979, 8396918506 पर संपर्क कर या व्हाट्सएप पर मैसेज किया जा सकता है। साथ ही 01664-249772 पर भी संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। रक्तदान को लेकर लोगों के मन में बहुत सी दुविधा बनी रहती है मगर चिकित्सकों के अनुसार यह आसान और बेहतर प्रक्रिया है। इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि अनेक बीमारियों से भी बचाव होता है। 18 से 65 वर्ष तक कोई भी महिला-पुरुष रक्तदान कर सकता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में रक्तदान कर सकता है।