फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सरसों खरीद के लिए बनाया गांवों का प्लॉन

सरसों खरीद के लिए बनाया गांवों का प्लॉन

Sat, 31 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
सरसों खरीद के लिए बनाया गांवों का प्लॉन
सरसों की सरकारी खरीद के लिए बनाया गांवों का शेड्यूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
राज्य सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य चार हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है, जिसमें 100 रुपये बोनस भी शामिल है। भिवानी मंडी, जुई, ढिगावा व लोहारू की मंडियों में सरसों की खरीद सीधे किसानों से की जाएगी।
हैफेड के जिला प्रबंधक होशियार सिंह ने बताया कि किसानों कि सुविधा को मद्देनजर रखते हुए निर्धारित तिथि के अनुसार सरसों की खरीद गांवों के हिसाब से की जाएगी। उन्होंने बताया कि हैफेड द्वारा नैफेड के लिए सरसों की खरीद चारा मंडी में की जाएगी। हैफेड प्रबंधक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान निर्धारित तिथि को ही अपनी सरसों बिक्री के लिए मंडी में लेकर पहुंचे। इसके साथ ही किसान निर्धारित मापदंडों के अनुसार सरसों साफ-सुथरी व सुखा कर लाएं ताकि उनको किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रति दिन दी हुई तिथि में एक किसान से 25 क्विंटल सरसों ही खरीदी जाएगी। किसानों को अपनी फसल लाने से पहले मंडी में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। किसान मंडी में अपने साथ हल्का पटवारी द्वारा प्रमाणित गिरदावरी की प्रति, बैंक खाता पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड व किसान क्रेडिट कार्ड इत्यादि दस्तावेज लेकर पहुंचे। इसके अलावा किसान मंडी में आते समय मार्केट कमेटी से गेट पास जरूर लेकर आएं।
विज्ञापन

--
इस तारीख को सरसों लेकर पहुंचे किसान
भिवानी में दो अप्रैल को गांव गौरीपुर व गुजरानी, तीन अप्रैल को हालुवास व जताई, चार अप्रैल को कायला व कालुवास, पांच अप्रैल को कलिंगा व खरक कलां, छह अप्रैल को खरक खुर्द व कितलाना, सात अप्रैल को कोहाड़ व कोंट, नौ अप्रैल को मध-माधवी व मंढाणा, दस अप्रैल को मानेहरू व मित्ताथल, 11 अप्रैल को मुढ़ाल कलां व मुढ़ाल खुर्द, 12 अप्रैल को नंदगाव व नांगल, 13 अप्रैल को नाथुवास व निमडीवाली तथा 14 अप्रैल को निनाण व नौरंगाबाद के किसानों से सरसों की खरीद की जाएगी। इसी प्रकार से जुई मंडी में दो अप्रैल को गांव लालावास व लेघा भानान, तीन अप्रैल को लेघा हेतवान व लोहानी, चार अप्रैल को मालवास देसवर व मालवास कोहाड, पांच अप्रैल को मनसरवास व नंगला, छह अप्रैल को पोहकरवास व शिमली बास, सात अप्रैल को सुगरपुर व टिटाणी, नौ अप्रैल को बाबरवास व भानगढ, दस अप्रैल को बिजलानवास व चांदवास, 11 अप्रैल को देवराला व ढाब ढाणी, 12 अप्रैल को ढांगर व धारणवास, 13 अप्रैल को गोलागढ़ व हेतमपुरा तथा 14 अप्रैल को इंदीवाली व झुंडावास के किसानों से सरसों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ढिगावा मंडी में दो अप्रैल को अमीरवास व बडदूचैना, तीन अप्रैल को बडदूधीरजा व बडदूमुगल, चार अप्रैल को बडदूपूराण व बीठण, पांच अप्रैल को बुढेरा व डाणा जोगी, छह अप्रैल को ढाणी अहमद व ढाणी लक्ष्मण, सात अप्रैल को ढिगावा जाटाण व ढिगावा सामयान, नौ अप्रैल को झांझडा श्योशराण व झांझडा टोडा, दस अप्रैल को कुडल व मोहमदनगर, 11 अप्रैल को नकीपुर व पहाडी, 12 अप्रैल को शेहर व सिंघाणी, 13 अप्रैल को अलाहुदीनपुर व खरकडी तथा 14 अप्रैल को अमीरवास व बडदूचैना के किसानों से सरसों की खरीद की जाएगी। इसी प्रकार से लोहारू मंडी में दो अप्रैल को गांव अहमदवास व अकबरपुर, तीन अप्रैल को आजामपुर व बारवास, चार अप्रैल को बसीरवास व बीसलवास, पांच अप्रैल को बरालू व दमकौरा, छह अप्रैल को ढाणी धोला व ढाणी मनसुख, सात अप्रैल को ढाणी सामयान व फरटिया भीमा, नौ अप्रैल को फरटीया ताल व फरटीया केहर, दस अप्रैल को गागडवास व गिगनाउ, 11 अप्रैल को गोठडा व हसनपुर, 12 अप्रैल को झुपा कलां व झुपा खुर्द, 13 अप्रैल को कुशलपुरा व लोहारू तथा 14 अप्रैल को रहीमपुर व सोहासडा के किसानों से सरसों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed