फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1083 गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में से सिर्फ 98 स्कूलों ने ही भेजे दस्तावेज, बाकी होंगे बंद

1083 गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में से सिर्फ 98 स्कूलों ने ही भेजे दस्तावेज, बाकी होंगे बंद

Fri, 19 Apr 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
1083 गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में से सिर्फ  98 स्कूलों ने ही भेजे दस्तावेज, बाकी होंगे बंद
भिवानी। हरियाणा सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय एक बार फिर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के भविष्य में संचालन नहीं होने देने संबंधी स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब सेकेंडरी शिक्षा महानिदेशक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को बंद कराकर पांच दिन के अंदर अंतिम रिपोर्ट निदेशालय में तलब की है।
विज्ञापन

सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने अपने पत्र में हवाला दिया है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में सीडब्ल्यूपी नंबर 23119 आफ 2017 स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल परमार द्वारा प्रदेश भर में चल रहे करीब चार हजार से अधिक गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई थी। इसी मामले में न्यायालय द्वारा सरकार से जवाब-तलब किया गया था, जिसके बाद शिक्षा निदेशालय ने भी सार्वजनिक तौर पर 1083 गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सात दिन का कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना जवाब एवं मान्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद प्रदेशभर से शिक्षा निदेशालय को केवल 98 स्कूलों ने ही मान्यता संबंधी दस्तावेज भेजे, जो सही पाए गए हैं। इसके अलावा जिन स्कूलों ने अपनी मान्यता संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं, उन्हें बंद करने के निर्देश भी शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिले में अनाधिकृत रूप से चल रहे निजी विद्यालायों में दाखिल किए गए बच्चों को भी आसपास के सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार, जींद, भिवानी, पानीपत, रेवाड़ी, फतेहाबाद जिले में संगठन ने किया सर्वे
स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल परमार व प्रदेश महामंत्री भारत भूषण बंसल ने बताया कि उनके संगठन ने हाल ही में हिसार, जींद, भिवानी, पानीपत, रेवाड़ी, फतेहाबाद जिले में संगठन की ओर से गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के साथ साथ शिक्षा अकादमियों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें हजारों गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की संख्या है। जिसकी रिपोर्ट हाई कोर्ट को सौंपी जाएगी। प्रदेश के अन्य जिलों में भी फर्जी स्कूलों का सर्वे किया जा रहा है। इन स्कूलों की जांच भी किसी रिटायर्ड जज के माध्यम से कराई जाए। इसमें दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।


शिक्षा अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे : बृजपाल परमार
स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल परमार ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा एक अप्रैल से गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को बंद कराने के आदेश दिए थे। मगर अधिकारियों ने इन आदेशों की पालन नहीं किया। अब सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने सभी अधिकारियों को पत्र जारी कर गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को पांच दिन के अंदर बंद कराकर इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजने के आदेश एक पत्र जारी करते हुए दिए हैं। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में फिर से सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed