फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शिक्षण कार्य व्यवसाय नहीं, तपस्या है: शिक्षा मंत्री

शिक्षण कार्य व्यवसाय नहीं, तपस्या है: शिक्षा मंत्री

Sat, 31 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण कार्य व्यवसाय नहीं, तपस्या है: शिक्षा मंत्री
शिक्षण कार्य व्यवसाय नहीं, तपस्या है: शिक्षा मंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भारत देश की विशेष पहचान है। शिक्षण कार्य व्यवसाय नहीं बल्कि तपस्या है, शिक्षक को बच्चे व समाज के प्रति समर्पित होना चाहिए। एक अच्छा अध्यापक वही होता है, जो पहली कक्षा से ही बच्चे की प्रतिभा को पहचान लेता है।
शिक्षा मंत्री शुक्रवार को शहर के सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर बया पर्यटन केंद्र में आयोजित स्कूल के समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी बहुत से अभिभावकों के मन में यह भ्रम की स्थिति रहती है कि केवल बड़े और महंगे स्कूलों में ही अच्छी शिक्षा मिलती है, लेकिन प्रतिभावान बच्चे हर जगह होते हैं।
विज्ञापन

विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने कहा कि इस स्कूल में बिना दाखिला फीस के बच्चों का एडमिशन होगा, जिससे अभिभावक आसानी से अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करवा सकेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री व विधायक वाल्मीकि ने स्कूल के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषण की। स्कूल की तरफ से अजीत कुमार ने स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मंहत अशोक गिरी, संगम गिरी, साध्वी माया मंजू, जिला परिषद के चेयरमैन रणसिंह यादव, प्राचार्य पंकज, शीलू बलियाली, सुंदर अत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, बबीता तंवर, सुषमा शर्मा, आजाद वाल्मीकि, दीपा तंवर, यशपाल कटारिया, सुनील सरदाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed