{"_id":"59de6d5e4f1c1b72548b6e5f","slug":"171507749214-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले दरबार में सांसद ने सुनी 52 गांवों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले दरबार में सांसद ने सुनी 52 गांवों की समस्या
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले दरबार में सांसद ने सुनी 52 गांवों की समस्या
भिवानी। जिले के कस्बे जूई में बुधवार को खुले दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद धर्मबीर सिंह ने करीब 52 गांवों के ग्रामीणों की बिजली और पानी से जुड़ी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को हिदायत दी। इस दौरान सांसद ने 75 अन्य मामले मौके पर निपटाए।
करीब पांच घंटे चले खुले दरबार में बिजली बिल ज्यादा आने, ट्यूबवेल कनेक्शन, ट्रांसफार्मर, पुरानी बिजली लाइन बदलने आदि समस्याएं ग्रामीणों की ओर से रखी गई। सांसद ने कहा कि उन्होंने आज लोगों की बिजली-पानी सहित अन्य समस्या खुले दरबार के माध्यम से सुनी हैं। मौके पर ही अधिकारियों को समस्या हल के लिए बुलाया गया है। ताकि ग्रामीणों को अधिकारियों के कार्यालयों में चक्कर नहीं लगाने पड़ें। समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों महीने भर का समय दिया जल्द ही एक माह तक क्षेत्र की बिजली संबंधी सभी समस्याओं को हल कर दिया जाएगा।
सांसद ने फसल बीमा मामले पर किसानों के साथ हो रहे धोखाधड़ी को लेकर सख्त कदम उठाने की बात कही। किसानों के साथ धोखाधड़ी सरकार को बदनाम करने की साजिश है। फसल बीमा मामले में देवावास और सिवानी के किसानों के साथ धोखा किया है उनके खिलाफ सख्य कार्रवाई की जाएगी।