फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   17 cheaters caught in Haryana Board's Class 12 English exam

Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड की 12वीं के अंग्रेजी की परीक्षा में 17 नकलची पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
17 cheaters caught in Haryana Board's Class 12 English exam
​भिवानी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या​र्थियों की जांच करते बोर्ड चैयरमैन 
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में 17 नकल के मामले दर्ज किए गए, जबकि परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर दो पर्यवेक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। बोर्ड चेयरमैन सहित विभिन्न उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय अंग्रेजी तथा डीएलएड द्वितीय वर्ष री-अपीयर विषय की परीक्षा के लिए बुधवार को प्रदेशभर में 1177 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। करीब 2,65,851 परीक्षार्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में उड़नदस्ता ने भिवानी, बवानीखेड़ा और सिवानी मंडी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ता ने भिवानी और चरखी दादरी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानहेरू परीक्षा केंद्र पर सचिव दस्ता ने नकल के दो मामले दर्ज किए। इसके अलावा प्रदेश में गठित अन्य उड़नदस्तों ने 15 अन्य नकल के मामले दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम भिवानी से संचालित आरएएफ-11 द्वारा केंद्र अधीक्षक के माध्यम से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीला-2 परीक्षा केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक जगबीर कंप्यूटर एलए एवं धर्मेंद्र आर्ट एजुकेशन सहायक ऊण को कार्यभार से मुक्त किया गया। क्योंकि इस केंद्र पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊण के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। प्रदेशभर में परीक्षाओं की मॉनिटरिंग के लिए पानीपत, गुरुग्राम और बोर्ड मुख्यालय पर एक-एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।


बोर्ड परीक्षाओं को सामूहिक कर्तव्य समझकर बड़ी निष्ठा के साथ परीक्षा की शुचिता व पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करें। परीक्षार्थी पूरी मेहनत करें, लेकिन परीक्षा के तनाव को खुद पर हावी न होने दे। समय प्रबंधन पर ध्यान दे और शांत मन से परीक्षा दें। नकल रोकने के लिए पुरजोर प्रयत्न किए जा रहे हैं। -डॉ. पवन कुमार अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed