फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   160 children showed talent in block level competition

Bhiwani News: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में 160 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 01 Feb 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 01 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
160 children showed talent in block level competition
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।
भिवानी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली कानूनी शिक्षा जागरूकता के लिए संस्कृति मॉडल स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ब्लॉक स्तरीय 10 प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें भिवानी ब्लाॅक के निजी व सरकारी स्कूलों के 160 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में एसआरएस स्कूल से हिमांशी प्रथम, केएम स्कूल से प्राची द्वितीय, जी लिट्रा स्कूल से नैंसी तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में पीएमश्री कन्या स्कूल भिवानी से खुशी प्रथम, मॉडल स्कूल भिवानी से हिमांशी द्वितीय, बीपीएस से अंजलीना तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह, कार्यक्रम जिला कोऑर्डिनेटर मनू कादियान, ब्लॉक नोडल ऑफिसर प्रवक्ता सोनिया, प्रवक्ता प्रवेश गौतम, मनोज शर्मा व लक्ष्मण गौड़ ने किया। कार्यक्रम में बच्चों में मानव अधिकार, दहेज प्रथा, बाल विवाह, रेगिंग, सूचना का अधिकार, बाल विवाह, पर्यावरण, शिक्षा का अधिकार, सड़क सुरक्षा अभियान, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा बचाव जैसे विषयों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रवेश गौतम ने बताया कि सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरित करके सम्मानित किया। मंच का संचालन मनोज शर्मा ने किया तथा निर्णायक मंडल में डाॅ. मीनाक्षी शर्मा, ममता पालिवाल, रेणूका, प्रवीन कुमार, डाॅ. आनंद, नरेंद्र शर्मा, डाॅ. अनिता नाथ, पुष्पा, रेणू, सुनीता श्योराण, नरेश शर्मा ने निभाई। उन्होंने बताया कि विजेताओं को अब जिलास्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद विवाद में अर्पिता व दीपिका प्रथम
वाद विवाद में आदर्श स्कूल से अर्पिता व दीपिका प्रथम, जी स्कूल से गीत व भूवी द्वितीय, कन्या स्कूल भिवानी से सोनिया व संगीता तृतीय स्थान पर रही। कविता में हलवासिया स्कूल से रिया सिंह प्रथम, एसआरएस स्कूल से भूमिजा द्वितीय, पीएमश्री कन्या स्कूल भिवानी से निशा तृतीय स्थान पर रही। स्किट में जी लिट्रा स्कूल प्रथम, आदर्श विद्या मंदिर द्वितीय व पीएमश्री कन्या स्कूल भिवानी तृतीय स्थान पर रहा।

पलक ने बनाई सबसे सुंदर पेंटिंग
पेंटिंग बनाने में केएम स्कूल से पलक प्रथम, एसआरएस से हर्षिता द्वितीय, वैश्य मॉडल से हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। डॉक्यूमेंट्री में भिवानी पब्लिक स्कूल से गर्वित चावला प्रथम, वैश्य मॉडल स्कूल से दिव्यांशी कौशिक द्वितीय व पीएमश्री कन्या स्कूल भिवानी से किरण तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed