फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नियम 134ए: रिजल्ट के लिए दिनभर खंड कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे अभिभावक

नियम 134ए: रिजल्ट के लिए दिनभर खंड कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे अभिभावक

Fri, 19 Apr 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
नियम 134ए: रिजल्ट के लिए दिनभर खंड कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे अभिभावक
भिवानी। प्राइवेट स्कूलों में नियम 134ए के तहत गरीब बच्चों को दाखिला के लिए 18 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर मेरिट सूची जारी करने की घोषणा हुई थी, मगर वीरवार को हजारों अभिभावक खंड कार्यालयों में अपने बच्चों के नाम सूची में तलाशने के लिए दिनभर भटकते रहे, लेकिन सूची नहीं लगी। अकेले भिवानी खंड के अंतर्गत 5200 से अधिक बच्चों द्वारा कक्षा दूसरी से बारहवीं तक की कक्षाओं में दाखिला कराने के लिए 14 अप्रैल को परीक्षा दी थी। इस परीक्षा की ऑन दी स्पॉट मार्किंग के बाद मेरिट वाले बच्चों की खंड स्तर पर सूची 18 अप्रैल को लगाई जानी थी, मगर दिन भर अभिभावक जिले भर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में पूछताछ के लिए भटकते रहे। चिलचिलाती गर्मी में अभिभावक ग्रामीण इलाके से भी खंड कार्यालय में सूची देने के लिए आए थे, लेकिन देर शाम तक भी सूची नहीं लगने के बाद निराश ही घर लौट गए।
विज्ञापन

अभिभावक नियम 134ए के तहत दाखिलों को लेकर रिजल्ट के संबंध में खंड कार्यालय में दिनभर पूछताछ के लिए आए, मगर वहां पर कोई भी कर्मचारी अभिभावकों की जिज्ञासा को शांत करने के लिए नहीं मिला। अभिभावक घंटों तक खंड कार्यालय मे ही इंतजार कर वापस लौट गए। विभागीय शेडयूल के अनुसार 14 को परीक्षा के बाद 18 को रिजल्ट और फिर 19 अप्रैल को पहला ड्रा जारी किया जाना है। इस ड्रा के दाखिले 22 से 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में होंगे। जबकि दूसरबा ड्रा 25 अप्रैल को जारी होना है। जिसके दाखिले 29 अप्रैल से एक मई तक निजी स्कूलों में होंगे। मगर पहले ड्रा के लिए खंड स्तर पर लिस्ट नहीं लगने से अभिभावकों में भी बच्चों के दाखिलों को लफेकर असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन

ये बोले अभिभावक
खाड़ी मोहल्ला निवासी अन्नु देवी, कर्मबीर, विजय कुमार ने बताया कि नियम 134ए के तहत बच्चों के दाखिलों को लेकर अभिभावकों को इधर उधर भटकने पर मजबूर होना पड़ता है। पहले खंड कार्यालय में ऑफ लाइन आवेदन ही नहीं जमा कराए गए, इसके लिए अभिभावकों को आवेदन आनलाइन कराने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ा। इसके बाद परीक्षा दिलाने के लिए भी उन्हें अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा, मगर अब रिजल्ट को लेकर भी शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, इससे उन्हें अपने बच्चों के दाखिलों को लेकर असमंजस बना है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें रिजल्ट के बारे में कुछ नहीं पता, जबकि परीक्षा को लेकर भी अधिकारी कुछ इसी तरह का रवैया अपनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::: खंड स्तर पर नियम 134ए की परीक्षा की मार्किंग के बाद मेरिट वाले बच्चों का परिणाम शिक्षा विभाग को भेज दिया गया था। खंड स्तर पर आज कोई भी लिस्ट नहीं लगाई जाएगी, इस बारे में अभिभावकों को भी अवगत करा दिया गया था। अभिभावकों ने आनलाइन आवेदन किए थे, अब आनलाइन ही रिजल्ट भी वेबसाइट पर ही दर्शाया जाएगा।

-नरेश महता, खंड शिक्षा अधिकारी भिवानी।

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिला के लिए नियम 134ए के तहत परीक्षा के बाद मेरिट प्राप्त करने वाले बच्चों की अंक प्रतिशत में शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराए गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने खंड कार्यालयों को लींक दिया था, जिस पर रिजल्ट अपलोड किया जा चुका है। 19 अप्रैल की दोपहर बाद बच्चों के दाखिला का पहला ड्रा जारी होने की संभावनाएं हैं। ब्लॉक स्तर पर भी इनकी सूची लगाई जाएगी, ताकि अभिभावकों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
-अजीत श्योराण, जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed