{"_id":"5c6efe9cbdec2254606a779b","slug":"151550778012-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, संदिग्ध हालत में लापता हुई दो लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, संदिग्ध हालत में लापता हुई दो लड़कियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग का अपहरण और दो लड़कियां लापता, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। अलग-अलग स्थानों से एक लड़की का अपहरण और लड़कियों के लापता होने का मामला पुलिस में पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव वासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शहर के ही एक संस्कृत महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए पत्नी के साथ 15 फरवरी को भिवानी गई थी। बेटी परीक्षा देकर नहीं लौटी। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
दूसरी तरफ मुंढाल खुर्द में भी सिलाई सेंटर के लिए घर से निकली छात्रा संदिग्ध हालत में लापता हो गई। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में एक युवक के खिलाफ सदर पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है। शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई की तबीयत खराब रहती है, जबकि उसके भाई की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके बच्चे भी उन्हीं के पास गांव में रहते हैं। गत 20 फरवरी की दोपहर बाद 3 बजे उसकी 17 वर्षीय भतीजी घर से अचानक लापता हो गई। उनको पूरा शक है कि गोशाला की गाड़ी लेकर चारा लेने आने वाले युवक ने उनकी नाबालिग लड़की का अपहरण किया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-----------------------