फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   14 year old girl hanged herself when her grandfather scolded her

Bhiwani News: दादा ने डांटा तो 14 साल की किशोरी ने लगाया फंदा

Fri, 04 Apr 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 04 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
14 year old girl hanged herself when her grandfather scolded her
भिवानी। शहर के हनुमान गेट क्षेत्र शुक्रवार दोपहर को 14 साल की किशोरी ने घर के अंदर ही फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो वे उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। जिसका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि दादा के डांटने पर लड़की ने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन

हनुमान गेट क्षेत्र निवासी वंशिका दो भाइयों में इकलौती बड़ी बहन थी। उसने हाल ही में सातवीं कक्षा पास कर आठवीं में प्रवेश किया था। शुक्रवार दोपहर को वंशिका ने घर के अंदर ही पंखे पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंशिका के दादा रमेश ने बताया कि उसने वंशिका को मामूली रूप से डांट दिया था। इसके बाद वह कमरे में बंद हो गई थी। उन्हें जरा भी आभास नहीं था कि ऐसी अनहोनी हो जाएगी।

शहर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई राज सिंह ने बताया कि शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जिसका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed