फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   14-year-old boy dies under suspicious circumstances after coming home from education academy

Bhiwani News: शिक्षा अकादमी से घर आने के बाद 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 27 Apr 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
14-year-old boy dies under suspicious circumstances after coming home from education academy
पूर्व का फाइल फोटो।
भिवानी। शिक्षा अकादमी से घर लौटे एक किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जब उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया तो चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान समसपुर निवासी करीब 14 वर्षीय पूर्व के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के पिता की शिकायत पर दादरी सदर पुलिस थाना में एक युवक को नामजद करके किशोर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गई है। समसपुर निवासी सुजीत ने बताया कि उसके दो बेटे थे। बड़ा लड़का पूर्व चरखी दादरी में एक निजी शिक्षा अकादमी में दसवीं कक्षा की पढ़ाई करता था। बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे उसका बेटा पूर्व अकादमी से घर पर आया और आते साथ ही शौचालय में चला गया। काफी देर के बाद भी पूर्व जब शौचालय से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोला गया तो पूर्व शौचालय में बेसुध की हालत में था।
विज्ञापन

परिजन उसको चरखी दादरी एक निजी अस्पताल में ले गए। इस दौरान पूर्व ने परिजन को बताया कि उसको एक दोस्त ने खाने के लिए गोली दी थी, जिसको मैंने खा लिया है। चिकित्सकों ने किशोर को उपचार के लिए उच्च अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजन किशोर को उपचार के लिए भिवानी एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने पूर्व को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर दादरी सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और भिवानी नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने अकादमी के सीसीटीवी जांच की लगाई गुहार
मृतक के पिता सुजीत ने बताया कि उसके दो बेटे थे। पूर्व बड़ा था, जबकि निशांत छोटा है। पूर्व इस सीजन में दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। पिछले चार-पांच दिनों से पूर्व अपने दोस्त के साथ देर रात तक घर से बाहर रहता था। पिता ने पुलिस को शिकायत देकर गुहार लगाई है कि जिस अकादमी में पूर्व पढ़ता था, वहां के करीब बीस दिन पहले तक की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए। जिससे पूर्व व उसके साथ रहने वालों के बारे में अधिक जानकारी मिल सके और उसके बेटे को न्याय मिल सके।

जांच अधिकारी बोले
इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर एक युवक को नामजद करके नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- एएसआई अनिल कपूर, जांच अधिकारी, सदर थाना पुलिस, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed