फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   14.66 crore rupees issue for farmer

भिवानी के किसानों को रबी फसलों के खराब होने पर मिलेंगे 14.66 करोड़ : दलाल

Sat, 01 Aug 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
14.66 crore rupees issue for farmer
बहल। कृषि एवं किसान कल्याण और पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि राज्य सरकार ने रबी की फसल खराब होने के लिए 30.39 करोड़ से अधिक की मुआवजा राशि को स्वीकृति दी है। सरकार द्वारा जारी की गई मुआवजा राशि में सबसे अधिक भिवानी जिले के किसानों के लिए 14 करोड़ 66 लाख 40 हजार रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोहतक जिले के किसानों के लिए सात करोड़ 28 लाख 49 हजार, महेंद्रगढ़ जिले के लिए सात करोड़ 56 लाख 18 हजार और यमुनानगर के किसानों के लिए 88 लाख 67 हजार की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है। खराबे की वजह से किसानों की गेहूं, सरसों आदि की फसलें प्रभावित हुई थी। राज्य सरकार द्वारा खराबे से प्रभावित हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाई गई, जिसके आधार पर यह मुआवजा राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि खराबे के कारण भिवानी जिले के उपमंडल लोहारू एवं तोशाम के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवो के किसानों की फसलें प्रभावित हुई थीं। उन्होंने बताया कि टिड्डी दल को लेकर किसानों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को टिड्डी दल को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed