{"_id":"62375e45d699c715df68bc89","slug":"13th-death-in-the-district-from-corona-355-samples-sent-to-the-lab-bhiwani-news-hsr6270679126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जिले में 13वीं मौत, 355 सैंपल भेजे लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जिले में 13वीं मौत, 355 सैंपल भेजे लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही तीसरी लहर मेें कोरोना से 13वीं मौत है। हालांकि मरीज पहले से अन्य बीमारी से ग्रस्त था। इसके अलावा रविवार कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है और न ही कोई मरीज स्वस्थ हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के गांव धारेडू निवासी संक्रमित पहले से लकवा ग्रस्त था। दो माह से फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन था। इसकी वजह से बेड पर ठीक से करवट न लेने की वजह से उसे बेड सोर हो गया था। अस्पताल में जांच के दौरान उसकी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। व्यक्ति ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में 13वीं मौत है। इसके अलावा जिले में रविवार को न कोई नया संक्रमित मरीज सामने आया है और न ही किसी कोई संक्रमित स्वस्थ हुए है। जिले में कोरोना के फिलहाल 16 सक्रिय मरीज है, जिनमें 15 मरीज ग्रामीण और एक मरीज शहरी क्षेत्र से है।
कोरोना जांच के लिए 355 सैंपल लिए
रविवार को कोरोना जांच के लिए 355 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट सोमवार सुबह तक आने की उम्मीद है। हालांकि 309 सैंपल की रिपोर्ट पहले से ही लंबित है। जिले में कोरोना संक्रमण से 26474 मरीज मिले है, जिनमें से 25791 मरीज स्वस्थ हुए है और 667 ने अपनी जान गवाई है। कोरोना की तीसरी लहर में 4060 संक्रमित मिले है, जिनमें से 4031 मरीज स्वस्थ हुए है और 13 की मौत हुई है। जिले के सीएचसी धनाना क्षेत्र में चार, सीएचसी मिरान में तीन, सीएचसी तोशाम में चार, सीएचसी जमालपुर में चार संक्रमित हैं, जबकि सीएचसी कैरू, लोहारू और मानहेरू में संक्रमण का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
वर्जन:
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें और मास्क जरूर लगाए।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।