फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   134 new corona patients found, 82 healthy

कोरोना के 134 नए मरीज मिले, 82 हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
134 new corona patients found, 82 healthy
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार ही बढ़ रहे है। इसके बावजूद भी शहर के बाजारों में न तो कोरोना नियमों का पालन हो रहा है और न ही प्रशासन की ओर सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में प्रशासन की सुस्ती की वजह से कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर लगातार पांव पसार रही है। जिले में मंगलवार को कोरोना के 134 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में तीसरी लहर में मिले संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2073 हो गया है। मंगलवार को 82 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना के 1203 सक्रिय मरीज हैं, इनमें से 1168 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 35 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया है। फिलहाल शहरी क्षेत्र से कोरोना के 530 सक्रिय मरीज हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 673 मरीज हैं। मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 1650 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट बुधवार सुबह तक आएगी।
विज्ञापन

सीएचसी अनुसार संक्रमितों की जानकारी
सीएचसी संक्रमित
धनाना 129
कैरू 98
लोहारू 57
मानेहरू 97
मीरान 99
तोशाम 115
जमालपुर 78
बाजार में टूट रहे कोरोना सुरक्षा नियम
शहर के बाजारों में कोरोना सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इनमें ग्राहक के साथ दुकानदार भी शामिल है। बाजारों में ग्राहक व दुकानदारों के चेहरे से मास्क और उचित सामुदायिक दूरी गायब है। ऐसे में उन्हें रोकने या टोकने के लिए न तो प्रशासन कुछ कर रहा है और न ही अन्य विभाग। शहर के घंटा घर, सराय चौपटा, बिचला बाजार, दिनोद गेट, हांसी गेट, बर्तन बाजार, नया बाजार, महम गेट, फैंसी चौक, कृष्णा कॉलोनी मुख्य चौक, कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी, रोहतक गेट सब्जी मंडी में कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में 2588 को लगाई वैक्सीन की डोज
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मंगलवार को जिले के 143 स्थायी केंद्रों पर 2588 को वैक्सीन की डोज है। इनमें स्वास्थ्यकर्मियों को आठ, फ्रंट लाइन वर्कर को सात, 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों को 348 डोज, 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 1503 डोज, 45 से 60 साल के लाभार्थियों को 350 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 372 डोज लगाई है। इनमें से 1637 को पहली और दूसरी डोज लगाई है, वहीं 951 लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाई है। जिले में 840842 लाभार्थियों में से 843740 को पहली और 725959 को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर लगातार ही अपने पांव पसार रही है। इसके बावजूद भी लोग बाजार में कोरोना नियमों का उल्लघंन कर रहे है, जोकि सही नहीं है। आमजन से अपील है कि चेहरे पर मास्क लगाए और उचित सामुदायिक दूरी का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है तो वैक्सीन की लाभार्थी समय पर दोनों डोज लगवा ले।
- डॉ. कृष्ण कुमार, कार्यवाहक सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed