{"_id":"5abfdf224f1c1bcc618b4b99","slug":"131522523938-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल खेलों में बैडमिंटन में प्रतिभा ने जीता हरियाणा के लिए रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल खेलों में बैडमिंटन में प्रतिभा ने जीता हरियाणा के लिए रजत
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन में प्रतिभा ने जीता हरियाणा के लिए रजत
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में 20 से 25 मार्च तक आयोजित हुई अखिल भारतीय सिविल बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में राज्य की टीमों में चौ. बंसीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान भिवानी से प्रतिभा दहिया ने भी एकल टीम में भाग लिया। प्रतिभा ने एकल मुकाबले में प्रदेश के लिए रजत पदक जीता है। रजत पदक जीतने पर उनके सम्मान में बहुतकनीकी संस्थान में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमेें उनको सम्मानित किया गया और स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी। संस्थान के प्राचार्य बृजमोहन ने कहा कि प्रतिभा ने प्रदेश के लिए रजत पदक जीत कर हरियाणा के साथ-साथ भिवानी व संस्था का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व की बात है। प्रतिभा को आरडी शर्मा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर कुणालजीत, राजेश उप्पल, उमाकांत, रविकांत, शकुंतला के अलावा विद्यार्थियों ने भी बधाई दी।