फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एसपी साहब !लाखों की धान चोरों का पकड़ो

एसपी साहब !लाखों की धान चोरों का पकड़ो

Wed, 14 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
एसपी साहब !लाखों की धान चोरों का पकड़ो
एसपी से धान चोरों की पकड़ने की लगाई गुहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गांव घुसकानी व बडेसरा के दो किसानों ने पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्यों ने उनके खेतों से चोरी की गई धान की फसल की रिकवरी ना किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसानों ने चोरों से उनके सामान की बरामदगी किए जाने की मांग की है।

गांव बडेसरा निवासी बिल्लू व गांव घुसकानी निवासी आत्मप्रकाश ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। किसान आत्म प्रकाश ने बताया कि उसके खेतों से 36 क्विंटल धान चोरी हो गया था। जिसकी कीमत करीब एक लाख 15 हजार रुपये है। जबकि दूसरे किसान बिल्लू ने बताया कि उसके खेत से चोरों ने 16 क्विंटल धान चोरी की थी। इस बारे में 14 व 18 नवंबर 2017 को मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में सीआईए पुलिस को चोरी करने वाले दो लोगों के नाम भी बता दिए। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी से इस मामले में जल्द से जल्द माल की बरामदगी किए जाने की मांग की। एसपी ने उन्हेें इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed