{"_id":"5a186aa04f1c1b0d698bdf1c","slug":"131511549600-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली टैक्स के विरोध में गडकरी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली टैक्स के विरोध में गडकरी का पुतला
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली टैक्स के विरोध में गडकरी का पुतला जलाया
भिवानी। ट्रैक्टर को कामर्शियल वाहनों की श्रेणी में शामिल करने के विरोध में इनसो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका। शुक्रवार को सेक्टर 13 चौक पर इनसो के जिला अध्यक्ष सेठी धनाना की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली और पुतले का दहन किया। सेठी ने कहा कि पहले ही सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण धरती पुत्र अपने हालात पर रोने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू न करके किसानों के साथ धोखा किया है। अब किसानों का एक मात्र साधन ट्रैक्टर ट्राली को कामर्शियल वाहनों की श्रेणियों में डालकर भद्दा मजाक किया है।
इनेलो जिला प्रवक्ता राजू मेहरा ने कहा कि इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला किसानों और आम आदमी के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें गैर कानूनी तरीके से लगाए गए टौल टैक्सों से निजात दिलाने के लिए जन आंदोलन शुरू किया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के इशारे पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रैक्टर-ट्राली पर टैक्स लगाकर किसानों की कमर तोड़ दी। इस मौके पर सोनू बामला, मनदीप घणघस, नितिज बामला, रविंद्र जाटू लोहारी, दीपक सिवाड़ा, दिनेश नंबरदार, टोना चहल, योगेश शर्मा, रजत बामला, नवीन धारेडू, सचिन, बाबा बामला, मनजीत बामला, जयभगवान घणघस, जीवा प्रधान, जतीन खेड़ी, रोहित भारद्वाज, अंकित सिवाड़ा, संदीप बजाड़, सुनील बॉक्सा, अमन भिवानी, अमन सोनी, गोली सिवाड़ा, अंकित बामला, जितेंद्र कुमार, पंकज भिवानी, विजय श्योराण, काला नंबरदार, रवि बड़ेसरा, सुनील सिवाच, मनीष सिवाड़ा, मोसम पूर, मनमोहन चाहर व मोनू मोर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।