{"_id":"5aac1d194f1c1ba7758b5e77","slug":"121521229081-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक माफी मांगे, नहीं तो मानहानि का केस करुंगा: शिक्षा बोर्ड चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक माफी मांगे, नहीं तो मानहानि का केस करुंगा: शिक्षा बोर्ड चेयरमैन
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक माफी मांगे, नहीं तो मानहानि का केस करूंगा : शिक्षा बोर्ड चेयरमैन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। विधानसभा में इनेलो विधायक परमिंद्र ढूल के आरोपों के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने कहा कि विधायक के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा विधायक ने यदि माफी नहीं मांगी तो वे मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हर जांच के लिए तैयार हैं। यही नहीं, निष्पक्ष जांच के लिए वे तीन महीने के लिए अवकाश पर जाने के लिए भी तैयार हैं।
उल्लेखनीय है कि विधायक परमिंद्र ने विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। विधायक ने आरोप लगाया था कि बोर्ड चेयरमैन ने हिसार में कैंप ऑफिस बनाया, उसमें नब्बे हजार रुपये पर्दे पर लगा दिए। इसके अलावा सीसीटीवी परीक्षा केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के भुगतान में भी धांधली के आरोप लगाए थे।
शुक्रवार को मीडिया के लोगों से बात करते हुए चेयरमैन ने कहा कि हिसार में जो कैंप ऑॅफिस बना है, वह नियम के अनुसार है। इसमें कोई फिजूलखर्ची नहीं हुई है। विधायक परमिंद्र ढुल ने बिना किसी जांच के ऐसे आरोप नहीं लगाने चाहिए। विपक्ष के विधायक के नाते वे बोर्ड पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत आरोप लगाने से उन्हें दुख हुआ है। डा. जगबीर सिंह ने कहा कि विधायक सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें अन्यथा वो उन पर मानहानि का दावा करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड कर्मचारी की मिलीभगत से नकल माफिया उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। 20 वर्षों से चल रहे नकल माफिया पर लगाम लगाई तो नकल माफिया उनके खिलाफ हो गया। चेयरमैन ने कहा कि वे हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। वे जांच होने तक अवकाश पर जाने को भी तैयार हैं।