फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शिकायत पर एसडीएम ने स्टेडियम के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

शिकायत पर एसडीएम ने स्टेडियम के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
शिकायत पर एसडीएम ने स्टेडियम के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
शिकायत पर एसडीएम ने स्टेडियम के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बहल। सिधनवा के बाद अब नूनसर गांव में बन रहे खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर लोगों में रोष पनपता जा रहा है। लोगों की शिकायत के बाद एसडीएम लोहारू ने वीरवार को स्टेडियम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी।
नूनसर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को इस संबंध में एसडीएम लोहारू से स्टेडियम के निर्माण कार्य में कम गुणवत्ता वाली सामग्री के प्रयोग किए जाने की शिकायत की थी। इस पर एसडीएम ने उत्तम सिंह वीरवार को मौके पर पहुंच कर लोगों की शिकायत सुनीं। एसडीएम ने कहा कि शुक्रवार को विभाग के जेई को साइट पर भेजा जाएगा तथा इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नूनसर गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण करीब बीस दिन पहले शुरू हुआ था। शुरू से ही ग्रामीणों द्वारा इसमें निम्नस्तर की निर्माण सामग्री के प्रयोग की शिकायत रही है। ग्रामीण मनोज, लोकराम, रामसिंह, विजय ने बताया कि पंचायत ने गांव की करीब चार एकड़ जमीन खेल स्टेडियम के लिए दी थी। उन्हें बताया गया है कि इस पर करीब 55 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। लेकिन, जिस तरह से इसमें निर्माण सामग्री लगाई जा रही है उससे लगता है कि यह सरकारी पैसे का सरासर दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूनसर गांव के लोगों ने खेल स्टेडियम के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के बारे में शिकायत दी थी। इस पर वीरवार को मौके पर जाकर देखा है। विभाग के जेई को शुक्रवार को निर्माण सामग्री के सैंपल के लिए भेजा जाएगा। निर्माण कार्य में अनियमितता नहीं होने दी जाएगी।
- उत्तम सिंह, एसडीएम लोहारू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed