{"_id":"5a107f8a4f1c1b6a678bc875","slug":"121511030666-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून व्यवस्था हुई बदतर, लगातार बढ़ रहा क्राइम : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून व्यवस्था हुई बदतर, लगातार बढ़ रहा क्राइम : दुष्यंत
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कानून व्यवस्था हुई बदतर, लगातार बढ़ रहा क्राइम : दुष्यंत
लोहारू। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन हो रही लूट, डकैती व दुष्कर्म की घटनाओं से क्राइम के मामले में आज हरियाणा देश के टॉप टेन राज्यों में शामिल है। सांसद शनिवार देर शाम को क्षेत्र के फरटीया केहर गांव में एक समारोह में शिरकत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जनता बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आवारा पशुओं का कोई प्रबंध नहीं कर रही है जिसका खामियाजा प्रदेश के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को अन्य राज्यों की तरह से हरियाणा में भी लावारिस पशुओं का प्रबंध करना चाहिउ। तेलंगाना प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की सरकार ने बकरियों के लिए 5000 करोड़ रुपये का बजट रखा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से हरियाणा सरकार को भी आवारा पशुओं के प्रबंध के लिए अलग से बजट का प्रबंध करना चाहिए।
इस मौके पर जिला इनेलो अध्यक्ष सुनील लांबा, विधायक ओमप्रकाश बड़वा, विजय गोठड़ा, सज्जन बलाली, नरेश द्वारका, देवेंद्र नकीपुर, हवासिंह फरटीया आदि मौजूद रहे।