फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1156 students of the district were selected in Mission Buniyaad Level 1.

Bhiwani News: मिशन बुनियाद लेवल एक में जिले के 1156 विद्यार्थियों का हुआ चयन

Thu, 22 Feb 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 22 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
1156 students of the district were selected in Mission Buniyaad Level 1.
भिवानी। हरियाणा सरकार और विकल्प फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम में लेवल-एक में जिले के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। भिवानी से कुल 1156 विद्यार्थियों का हुआ चयन हुआ है। लेवल-दो प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र आगामी 1-2 दिनों में जारी कर दिया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबरों 8062285772, 8062285748, 7982109216 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी। पूरे हरियाणा में शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के 5000 से अधिक विद्यार्थी 103 केंद्रों में कुल 206 कक्षा केंद्र पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गत वर्ष मिशन बुनियाद बैच 2024-26 के लिए दो फरवरी को लेवल-एक की प्रवेश परीक्षा 119 खंडों के कुल 216 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसमे 63 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा 21 फरवरी को मिशन बुनियाद लेवल-एक का रिजल्ट बुनियाद एचआरवार्डडॉटकॉम वेबसाइट पर जारी किया है। इसमे पूरे हरियाणा से 23011 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिसमें भिवानी जिले से कुल 1156 छात्र (बवानीखेड़ा ब्लॉक से 123, बहल ब्लॉक से 59, भिवानी ब्लॉक से 389, कैरू ब्लॉक से 135, लोहारू ब्लॉक से 123, सिवानी ब्लॉक से 138 और तोशाम ब्लॉक से 189) छात्रों को चुना गया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम से रेहान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंढाल स्कूल से गर्वित और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंढाल से दक्ष ने जिला स्तर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टॉप तीन में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेवल-एक में चयनित विद्यार्थी जिला स्तर में 29 फरवरी को मिशन बुनियाद लेवल-दो प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे। लेवल-दो में 23011 में से कुल पांच हजार छात्रा को चुना जाएगा। जो लेवल-3 के प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे और उनमें से ही कुल 3000 छात्राओं को इस कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा। लेवल-2 प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र आगामी 1, 2 दिनों में जारी कर दिया जाएगा।


परीक्षा व कार्यक्रम से विद्यार्थियों को यह मिलेगा फायदा
लेवल-2 की परीक्षा के बाद चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रतियोगिताओं जैसे एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तैयारी करवाई जाएगी। एनटीएसई परीक्षा एक छात्रवृत्ति परीक्षा है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी को पीएचडी तक छात्रवृत्ति मिलती है। वहीं किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु व भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में दाखिले के पात्र होते हैं। जिले में बुनियाद के 4 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें विद्यार्थियों की ऑफलाइन व ऑनलाइन कक्षाएं लगती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए वर्दी, पाठन सामग्री, आने जाने का किराया व टैब दिए जाते हैं।


प्रदेश स्तर पर इस प्रकार उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी
अंबाला, 1333
भिवानी, 1156
चरखी दादरी, 509
फरीदाबाद, 628
फतेहाबाद, 1100
गुरुग्राम, 1216
हिसार, 1425
झज्जर, 646
जींद, 1382
कैथल, 1366
करनाल, 1264
कुरूक्षेत्र, 1185
महेंद्रगढ़, 724
नूहं, 772
पहवल, 705
पंचकूला, 987
पानीपत, 1133
रिवाड़ी, 840
रोहतक, 741
सिरसा, 1679
सोनीपत, 1185
यमुनानगर, 1035
वीरवार को मिशन बुनियाद लेवल-1 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। इसमें जिले के 1156 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया है। बुनियाद कार्यक्रम हरियाणा सरकार, शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन के द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने की नींव रखी जाती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाना है।
-नरेश महता, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article