फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   प्रदेश में जीन्द रैली के बहाने से भाजपा चौथी बार चाहती थी टकराव : अभय चौटाला

प्रदेश में जीन्द रैली के बहाने से भाजपा चौथी बार चाहती थी टकराव : अभय चौटाला

Sun, 18 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में जीन्द रैली के बहाने से भाजपा चौथी बार चाहती थी टकराव : अभय चौटाला
जींद रैली के बहाने भाजपा प्रदेश में करवाना चाहती थी टकराव : अभय
विज्ञापन

भिवानी। प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला का कहना है कि जींद में युवा हुंकार रैली के माध्यम से भाजपा चौथी बार प्रदेश में टकराव करवाना चाहती थी, लेकिन लोगों ने यह मंशा पूरी नहीं होने दी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से सिंह हरियाणा के सीएम बने होते तो वो हरियाणा को बेच देते। एसवाईएल को लेकर दिल्ली में होने वाली रैली का निमंत्रण देने भिवानी पहुंचे अभय चौटाला ने कहा कि जींद रैली पूरी तरह से फ्लाप रही।
चौ. देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा एक झूठ को 100 बार बोल कर सच करना चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी एसवाईएल पर नहीं बोलते, क्योंकि उन्हें डर है कि बोलते ही पार्टी से निकाल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो ने भाजपा अध्यक्ष का विरोध अपने स्वार्थ में नहीं बल्कि देश व प्रदेश के हित के लिए किया था।
विज्ञापन

भाजपा सरकारी खजाने को अपने बाप का खजाना मान कर पार्टी के कार्यक्रमों में लुटा रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो आरटीआई से पार्टी कार्यक्रमों पर की जा रही सरकारी खजाने की लूट का हिसाब लेगी और सरकार को विधानसभा में घेरेगी। बैठक में इनेलो के जिला प्रधान सुनील लांबा की माता, कार्यालय सचिव राजकुमार ढुल, वजीर मान के दादा, सन्नी बत्रा के पिता, सज्जन बाबू आदि के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में बलदेव घणघस, हलका अध्यक्ष कुलवंत कोंटिया, जगदीश धनाना, मनोज यादव, जितेंद्र शर्मा, शकुंतला श्याणी, वीना सारसर, सुधीर सरपंच, जगदीप ढांडा, रामफल फौजी, दिलबाग चेयरमैन, रामकला सिहाग, मनमोहन भुरटाना, मनोहर लाल सरदाना, प्रेम धनाना, फोर्ड धनाना, रोशन धनाना, अनिल काठपालिया, मदन यादव, प्रदीप खरकिया, अवतार सांगवान, प्रदीप गोयल, सुशील बामल, सतपाल फौजी, जोगेंद्र लांग्यान, रामसिंह वैद्य, रामेश्वर चांग, मेवा सिंह फौजी, जसवंत चांग, राहुल मुंढाल, अशोक सिहाग, आशु वाल्मीकि, शंकर आहुजा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed