फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अनाज मंडियों में धांधली, किसानों को लगाई जा रही चपत

अनाज मंडियों में धांधली, किसानों को लगाई जा रही चपत

Sat, 20 Apr 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडियों में धांधली, किसानों को लगाई जा रही चपत
भिवानी/ तोशाम। जिले की अनाज मंडियों में चल रही सरसों की खरीद में धांधली कर किसानों को चपत लगाई जा रही है। किसानों से 25 क्विंटल की खरीद हो रही है, जबकि जे फार्म में दर्शाई जा रही है 24.75 क्विंटल। इसी के अनुसार भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा नमी के नाम पर भी प्रति क्विंटल दो किलो की कटौती अलग से की जा रही है। जुई अनाज मंडी में एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां मैन्युअल 6745.50 क्विंटल की खरीद हुई और ऑनलाइन दिखाई गई 6720.75 क्विंटल। इस बारे में हैफेड के अधिकारी ने मार्केट कमेटी को पत्र लिखकर 55 बैग सरसों का हिसाब मांगा है। तोशाम, जुई के अलावा अन्य मंडियों में किसानों को चपत लगाई जा रही है। मामले में हैफेड का कहना है कि जे फार्म में जो आंकड़ा दिखाया जा रहा है विभाग उतनी ही फसल खरीद रहा है।
विज्ञापन

अनाज मंडी तोशाम में किसानों ने एकत्रित होकर रोष जताया और आरोप लगाया कि 10 किलो से 25 किलो तक की चपत हरेक किसान को लगाई जा रही है। किसानों ने जे फार्म दिखाकर आरोप लगाए हैं। गांव ढाणी पुनियां के किसान राज कुमार, सतबीर, उमेद आदि ने बताया कि उन्होंने 25 क्विंटल सरसों बेची है, लेकिन जे-फार्म में देखने पर मालूम हुआ कि सरसों में कटौती की गई है। किसानों ने बताया कि 25 क्विंटल सरसों की बिक्री में 10 किलो से 25 किलो तक की कटौती हो रही है। जे फार्म देखने के बाद इसका पता लगा। हैफेड की तरफ से जो कट्टे सरसों के लिए रखे हैं, उनमें 45 किलो सरसों आती है। हैफेड 55 बैग सरसों खरीदता है यानी 24.75 क्विंटल। हैफेड की तरफ से 55 बैग ही सरसों की खरीद की जाती है जबकि आढ़ती किसानों से यह बात छिपाकर 25 क्विंटल की खरीद कर रहे हैं। नमी के नाम पर भी कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed