फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट: ग्रीन इंडिया टीम 78 रन से जीती

दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट: ग्रीन इंडिया टीम 78 रन से जीती

Sat, 02 Dec 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट: ग्रीन इंडिया टीम 78 रन से जीती
दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट: ग्रीन इंडिया टीम ने 78 रन से जीता मैच
विज्ञापन

भिवानी। पिंक बॉल दिव्यांग ट्रॉफी के दूसरे दिन ग्रीन इंडिया टीम ने रेड इंडिया टीम को 78 रन से हराया। चार विकेट लेकर ग्रीन इंडिया की जीत दिलाने वाले गेंदबाज शांतनु को मैन ऑफ द मैच का चुना गया।
शनिवार को भीम स्टेडियम में टॉस जीतते हुए ग्रीन इंडिया टीम ने बल्लेबाजी की। बल्लेबाज मिलनदास ने 67 और जगमोहन ने 44 रन की ठोस पारी खेली। इसके बाद लोकेश व विनय ने 24-24 और अभिनंदन के 21 रन की पारियों की बदौलत टीम ने 40 ओवर में 220 रनों का स्कोर खड़ा किया। रेड इंडिया के जयप्रकाश ने आठ ओवर में 48 रन देकर चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड इंडिया टीम के बल्लेबाज जम नहीं पाए। एक के बाद एक पवेलियन जाते रहे। पूरी टीम 26 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट हो गई। ग्रीन इंडिया टीम ने 78 रन के बड़े अंतर से मैच जीता। ग्रीन इंडिया की जीत में गेंदबाज शांतनु ने अहम भूमिका निभाई। शांतनु ने चार विकेट लिये। खास बात यह रही कि चारों बल्लेबाजों को बोल्ड किया। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए शांतनु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ग्रीन टीम की तरफ से एस्टो व यशपाल ने अच्छी गेंदबाजी की। मैच के बाद चौधरी बंसीलाल यूनिवसिर्टी रजिस्ट्रार प्रोफेसर भगवान सिंह ने शांतनु को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक बॉल दिव्यांग ट्रॉफी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन शुभारंभ विधायक घनश्याम सर्राफ ने किया। उन्होंने कहा कि पीसीसीएआई का दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे लाने का यह एक अच्छा प्रयास है। पीसीसीएआई चीफ पैटर्न नीलम अग्रवाल, विजयकिशन धारेडू, अशोक बुवानीवाला, रेड टीम मैनेजर सोनू कोच, सीईओ रविंद्र भाटी, प्रोजेक्ट चेयरमैन अमन मलिक, आयोजन समिति अध्यक्ष संजय गोयल, आरडीबीआई बैंक के मैनेजर प्रदीप शर्मा, जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, दर्शन लाल मिड्डा आदि ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed