{"_id":"59cd49494f1c1bec538b4e82","slug":"111506625865-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकी में खरक व फुटबाल में अलखपुरा चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी में खरक व फुटबाल में अलखपुरा चैंपियन
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल महाकुंभ : फुटबॉल में अलखपुरा बना चैंपियन
भिवानी। फुटबॉल ओपन केटेगरी में गौरीपुर को हराकर अजीतपुर विजेता बना तो अंडर 17 में भीम स्टेडियम और अंडर 14 में अलखपुरा की टीम चैंपियन बनी। भीम स्टेडियम की टीम ने फाइनल में डीपीएस और अंडर 14 में अलखपुरा ने पुलिस लाइन की टीम को हराया। हॉकी में खरक गांव की टीम विजेता बनी।
भीम स्टेडियम में वीरवार को खेल महाकुंभ में रोचक मुकाबले हुए। वॉलीबाल लड़कियों की ओपन केटेगरी में भीम स्टेडियम की टीम ने सरस्वती स्कूल ओबरा की टीम को हराया। बॉस्केटबॉल अंडर 14 वर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिता में भीम स्टेडियम भिवानी ए की टीम ने टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़वा की टीम को 12-8 से पराजित किया। अंडर 17 आयु वर्ग लड़कियों के मुकाबले में भीम स्टेडियम ए की टीम ने तोशाम की टीम को हराया। ओपन केटेगरी में आदर्श महिला महाविद्यालय की टीम ने टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़वा की टीम को 35-19 से पराजित किया। अंडर 14 आयु वर्ग में लड़कों में एमडी निमलीवाली ने हालुवास विद्या विहार को 14-13 से पराजित किया। बॉस्केटबॉल अंडर 17 आयु वर्ग में हलवासिया विद्या विहार स्कूल की टीम ने टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़वा को 18-दो से मात दी।
इस मौके पर कोच सुंदर सिंह, प्रीतम सिंह, कृष्ण ढंाडा, विद्यानंद, हरिस्वरूप, सुरेश ग्रेवाल, सुरेश वर्मा, जगदीश चंद्र, दीपक कुमार, वीरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, जगदीश गोयत, अनिल कृष्ण, राजेश कुमार, मनीष शर्मा, अरूण कुमार, सत्यवान सिंह, संजय कुमार व बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
आत्मविश्वास जगाते हैं खेल : डीसी
भीम स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ के दौरान उपायुक्त अंशज सिंह खिलाड़ियों के बीच पहुंचे। उन्होंने उद्घाटन मैच के दौरान महिला कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय किया और टॉस करके मैच का शुभारंभ कराया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से जीवन में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल होती है। इस दौरान जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह ने उपायुक्त का स्वागत किया। छात्राओं ने उपायुक्त को बैज लगाकर व कैप पहनाकर सम्मानित किया। उद्घाटन मैच गांव कुंगड़ व कुंगड़ भैणी की खिलाड़ियों के बीच हुआ। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
--
ये रहे रिजल्ट
ग्रीको कुश्ती में 59 किग्रा में श्रीकांत प्रथम और विकास द्वितीय, 66 किग्रा में विकास प्रथम और विक्रम द्वितीय, 71 किग्रा में विपिन प्रथम और अमित द्वितीय, 75 किग्रा में कैलाश प्रथम और राजदीप द्वितीय, 80 किग्रा में अरुण प्रथम और दीपक द्वितीय स्थान पर रहे।
एथलेटिक्स में अंडर 14 आयु वर्ग के लड़कों की प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र प्रथम और राहुल दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार 600 मीटर में जितेंद्र प्रथम और रामनिवास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो में आशीष प्रथम और परमिंदर द्वितीय, ओपन वर्ग के हैमर थ्रो में अशीष ने पहला और सचिन ने दूसरा स्थान हासिल किया। वालीबॉल अंडर 14 में भीम स्टेडियम भिवानी में जीएमएस दांग को हराया। वालीबॉल लड़कों की ओपन केटेगरी में हरियाणा स्पोर्ट्स देवराला ने जीएस बहल को व लोहारू ने बुशान को हराया।