फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11 crona positive die, 494 new patient found, doctors sampling

कोरोना से 11 की मौत, 818 संक्रमित ठीक होकर लौटे घर

Mon, 24 May 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
11 crona positive die, 494 new patient found, doctors sampling
भिवानी। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से 11 लोगों की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 492 पहुंच गया है। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 494 नए मामले सामने आए हैं। वही कोरोना संक्रमित 11 की मौत हो गई। रविवार को 818 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौटे। जिले में फिलहाल 1893 सक्रिय केस हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने 1115 सैंपल जांच के लिए लैब भेेजे, जिनकी रिपोर्ट सोमवार सुबह आएगी। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 492 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में इनकी हुई मौत
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ा के अनुसार कोरोना संक्रमण से चिरंजीव कॉलोनी निवासी 69 बुजुर्ग महिला, हेतमपुरा से 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला, एमसी कॉलोनी से 74 वर्षीय व्यक्ति, गांव बड़ाला से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पुराना बस स्टैंड वासी 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव गुजरानी से 50 वर्षीय व्यक्ति, खरक कलां से 44 वर्षीय व्यक्ति, गांव पुर से 65 वर्षीय व्यक्ति, गांव मानेहरू से 60 वर्षीय महिला, तोशाम से 70 वर्षीय व्यक्ति सहित मंढ़ाणा से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों का अंतिम संस्कार कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत करवाया गया है।
विज्ञापन

वर्जन::::
रविवार को जिले में कोरोना संक्रमित 11 की मौत हो गई। कोरोना से बचाव के लिए कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और अन्य को भी इसके प्रति जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के लिए लगातार कार्य कर रहा है। सब मिलकर इस जंग में विजय प्राप्त करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
मई माह की स्थिति:
तिथि संक्रमित ठीक हुए मौत
01 मई 312 264 09
02 मई 428 212 07
03 मई 466 412 13
04 मई 821 337 13
05 मई 416 364 15
06 मई 470 100 11
07 मई 74 302 11
08 मई 997 369 14
09 मई 703 486 12
10 मई 460 213 14
11 मई 342 374 14
12 मई 802 627 13
13 मई 355 456 15
14 मई 462 1323 08
15 मई 667 447 12
16 मई 440 327 14
17 मई 345 385 13
18 मई 530 757 13
19 मई 115 258 08
20 मई 401 551 14
21 मई 368 519 09
22 मई 1500 143 10
23 मई 494 818 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed