{"_id":"621933a2b8ae747cda14ff4b","slug":"10th-and-12th-board-exams-will-start-in-the-last-week-of-march-bhiwani-news-hsr625266160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड। संवाद
- फोटो : Bhiwani
नवनीत शर्मा
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च के अंतिम सप्ताह में कराएगा। इसको लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। बोर्ड की वेबसाइट पर प्रश्न पत्र का ड्राफ्ट अपलोड किया है, ताकि विद्यार्थी उसे देखकर पर प्रश्नपत्र का तरीका समझ सकें।
कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल न खुलने की वजह से विद्यार्थियों के लिए इस बार परीक्षा बड़ी चुनौती रहेगी। परीक्षा के लिए महज एक माह का समय रह गया है, ऐसे में विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रदेश में 10वीं कक्षा के करीब साढ़े तीन लाख और 12वीं कक्षा के करीब सवा दो लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दोनों की कक्षाओं की परीक्षा ऑफलाइन होंगी। सत्र 2021-22 के लिए भले ही बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती की है, लेकिन अंग्रेजी और हिंदी व्याकरण में कोई कटौती नहीं की है। इनके लिए 80 अंकों की लिखित और 20 अंक के आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा रहेगी।
नकल रहित परीक्षा के लिए चिह्नित किए जाएंगे संवेदनशील परीक्षा केंद्र
एचबीएसई (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड) की ओर से परीक्षा के सफल संचालन के लिए अलग से सुपरवाइजर और उड़नदस्ते तैनात किए जाते हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संवेदनशील केंद्रों पर परीक्षा करवा बोर्ड के लिए चुनौती होता है। ऐसे में बोर्ड अधिकारी नकल रहित परीक्षा के लिए इन जगहों को चिह्नित करने में जुटे हुए हैं। साथ ही पेपर कोड को लेकर भी संशय बरकरार रख गया है। (संवाद)
विज्ञापन
नकल रहित परीक्षा के लिए होंगे पुख्ता प्रबंध
10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बोर्ड की टीम तैयारी कर रही है। नकल रहित परीक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंधन किए जाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए अग्रिम बधाई।
- डॉ. जगबीर सिंह, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।