फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1039 daughters of poor families will study from tab

गरीब परिवारों की 1039 बेटियां करेंगी टैब से पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
1039 daughters of poor families will study from tab
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की 1039 बेटियां अब टैब पर पढ़ाई करती नजर आएंगी। प्रदेश सरकार के प्रत्येक जिले के एक कन्या स्कूल की छात्राओं को टैब देने की योजना के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है। पांच मई को होने वाले कार्यक्रम में छात्राओं को टैब दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने और कोरोना जैसी महामारी के समय विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने टैब देने की योजना बनाई है। प्रथम चरण में प्रत्येक जिले के एक कन्या स्कूल की 10वीं और 12वीं की छात्राओं को टैब देने की योजना है। इस योजना के तहत भिवानी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है। पांच मई को होने वाले कार्यक्रम में ये टैब दिए जाएंगे। चयनित स्कूल में जिलास्तरीय कार्यक्रम होंगे और प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम रोहतक में होगा। जिलास्तरीय कार्यक्रमों को ऑनलाइन राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 10वीं और 12वीं कक्षा में करीब 1039 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं, जिन्हें टैब दिए जाएंगे। जिलास्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त आरएस ढिल्लो के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अप्रैल तक देनी होगी आईडी
पांच मई को होने वाले कार्यक्रम में टैब के साथ ही छात्राओं को सिम भी वितरित की जाएगी। इसके लिए सिम कंपनी के अधिकारी स्कूल पहुंचेंगे। इसके लिए छात्राओं को अपने अभिभावकों के आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र की फोटोकॉपी व अन्य जरूरी कागजात 25 अप्रैल तक स्कूल में जमा कराने होंगे।

कार्यक्रम की चल रही तैयारी
पांच मई को जिलास्तरीय कार्यक्रम स्कूल में ही होगा। इसमें 1039 छात्राओं को टैब दिए जाएंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम में उपायुक्त आरएस ढिल्लो के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शिरकत करेंगे। यह सरकार का शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम है।
-वेदप्रकाश गिल, प्राचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed