{"_id":"5a53c7604f1c1b4f198b5b4b","slug":"101515439968-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की समस्या को लेकर किसानों ने नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं की समस्या को लेकर किसानों ने नारेबाजी की
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस पशुओं से परेशान किसानों ने की नारेबाजी
भिवानी। लावारिस पशुओं द्वारा गेहूं की फसल खराब करने से परेशान किसानों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की। इसके बाद अखिल भारतीय सभा के सदस्य उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने किसानों की समस्या को जल्द ही सुलझाने का आश्वासन दिया।
किसानों ने 10 जनवरी को किसान सभा जिला कमेटी की बैठक शहीद भगत सिंह भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया और अपनी अन्य समस्याओं के हल न होने पर आंदोलन को संपूर्ण जिले में फैलाने व सिवानी मंडी से चली गिरफ्तारी की मुहिम जारी रखने के फैसला लिया । अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह सचिव दयानंद पूनिया जिला प्रधान ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि लावारिस पशुओं से किसानों की फसल खराब हो रही है। उन्होंने फसलों को बचाने केे लिए पशु मेले पुन: शुरू करने तथा पशु लदान पर लगी रोक को तुरंत प्रभाव से हटाने की मांग की। इस मौके पर जयबीर नौरंगाबाद, हंसराज निनान, बारूराम पंच बामला, संजय, संदीप, सुरेश शर्मा, प्रताप सिंह, बीरबल, धर्मपाल, बृजलाल, ओम प्रकाश, ओम प्रकाश सैनी, जय प्रकाश परमार आदि मौजूद रहे।