फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 new corona patient in Bhiwani

कंडक्टर, सिपाही, विद्यार्थियों समेत मिले 10 नए पॉजिटिव

Tue, 11 Aug 2020 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
10 new corona patient in Bhiwani
लोगों के घरों में जाकर थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को रोडवेज बस कंडक्टर, सिपाही, विद्यार्थियों समेत 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें किकराल गांव से तीन, कोहाड़ और ढाणा लाडनपुर से दो-दो, गांव मेहजात तहसील हांसी जिला हिसार, बवानीखेड़ा से एक-एक शामिल हैं। अब जिले में 865 कोरोना पॉजिटिव है, जिनमें से 782 ठीक हो चुके है। 75 एक्टिव केस हैं। सोमवार को भी 550 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। वहीं पांच ने कोरोना वायरस को मात दी और ठीक होकर घर पहुंचे।
विज्ञापन

ये नए केस आए सामने
-गांव गिगनाऊ में 27 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गांव समन नासिक के आरपीएफ सेंटर में सिपाही है। वह नासिक से आठ अगस्त को अपने गांव आया था।
विज्ञापन

- गांव ढ़ाणा लाडनपुर से 42 वर्षीय महिला जो कि गृहिणी है, उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई है। वहीं 24 वर्षीय विद्यार्थी भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बवानी खेड़ा से 38 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सड़क और गली बनाने का प्राइवेट ठेकेदार है। वह गांव ढाणी माहू में कार्य कर रहे मजदूरों के संपर्क में आया है।
-गांव किकराल में तीन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 21 वर्षीय युवक, सात वर्षी बच्चा और 10 वर्षीय लड़की है। ये तीनों पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं।
- गांव कोहाड़ से 21 वर्षीय व 20 वर्षीय दो युवकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दोनों बेंगलूर की प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं और वहां आठ अगस्त को अपने गांव आए हैं।

लोग स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें
लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हों और ध्यान रखें। लापरवाही में ही बीमारी ज्यादा फैलती है। ऐसे में जरूरी है कि साबुन से बार-बार हाथ धोते रहे और मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं। सामुदायिक दूरी का भी ध्यान रखे। खांसी, जुकाम, गले में तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सक से जांच करवाएं।
डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed