फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 More corona positiove found in district Bhiwani.

आईटीआई इंस्ट्रक्टर, एमआर, दुकानदार, ट्रक ड्राइवर समेत 10 और संक्रमित

Thu, 23 Jul 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
10 More corona positiove found in district Bhiwani.
लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। दो दिन थोड़ी राहत के बाद वीरवार को कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए। इनमें आईटीआई इंस्ट्रक्टर, दुकानदार, एक फार्मा कंपनी का एमआर समेत एक ही परिवार से चार लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। संक्रमितों में हालु बाजार से एक परिवार के चार सदस्य, रूद्रा कॉलोनी, पतराम गेट, दादरी गेट,मुंढाल, दिनोद गेट, कोंट रोड डॉग फार्म के पास से और तोशाम के दांग खुर्द से एक-एक कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 742 तक पहुंच गया है, जिनमें एक्टिव केस 57 हैं। राहत भरी बात यह है कि 19 ने कोरोना को मात दी। अब तक जिले में 680 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। वीरवार को भी 350 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

निजी कंपनी का कर्मी संक्रमित : रूद्रा कालोनी से 51 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्य करता है। वह 20 जुलाई को भिवानी आया था।
विज्ञापन

हालु बाजार में एक ही परिवार के चार सदस्य रोगी : हालु बाजार पतराम गेट से एक बार फिर चार कोरोना पॉजिटिव सामने आए। चारों एक ही परिवार से हैं। इनमें 65 वर्षीय और 39 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय लड़की और छह वर्षीय बच्ची है। ये 20 जुलाई को मुंबई से भिवानी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव मिला पॉजिटिव : दादरी गेट भिवानी से 37 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह भिवानी में ही एक निजी कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का कार्य करता है। यह कार्य के लिए रोहतक और दादरी गया था। वह महम गेट स्थित दो अस्पतालों में भी गया था। इस कारण अस्पताल में जिनसे वह मिला, उनमें भी हड़कंप की स्थिति है।
मुंढाल का छात्र मिला संक्रमित : मुंढाल में 22 वर्षीय छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी अन्य कोई हिस्ट्री नहीं है।
दुकानदार मिला पॉजिटिव : दिनोद गेट चौकी पास से एक 38 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी बजरंग बली कालोनी रोहतक रोड में कन्फेक्शनरी की दुकान है और उसकी पब्लिक डिलिंग रहती है।
ट्रक ड्राइवर मिला पॉजिटिव : तोशाम के दांग खुर्द में 38 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह ट्रक ड्राइवर है और उसकी अन्य कोई हिस्ट्री नहीं है।
आईटीआई इंस्ट्रक्टर मिला पॉजिटिव : कोंट रोड डॉग फार्म के पास से 28 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह रेवाड़ी में आईटीआई इंस्ट्रक्टर है। युवक के पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और वह अपने पिता के संपर्क में आया है।

जिले में अब 742 कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनमें 680 ठीक हो चुके हैं और 57 एक्टिव केस हैं। वीरवार को भी 19 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क अनिवार्य रूप से लगाए और सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें। साबुन से बार-बार हाथ धोते रहे। - डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed