फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 mm rain in Bhiwani, Bawani Kheda, Loharu and 30 mm in Bahal

भिवानी, बवानीखेड़ा, लोहारू में 10 एमएम तो बहल में 30 एमएम हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
10 mm rain in Bhiwani, Bawani Kheda, Loharu and 30 mm in Bahal
भिवानी। प्री मानसून की दस्तक के साथ ही बुधवार अल सुबह चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश से पहले तेज हवाओं की वजह से बिजली भी गुल हो गई और कई जगह पेड़ भी टूट गए। बुधवार को भिवानी, बवानीखेड़ा, लोहारू में 10 एमएम तो बहल में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे वहीं हवा में भी ठंडक बनी। बारिश के बाद कई जगह फिर जलभराव लोगों के लिए परेशानी बना।
विज्ञापन

प्री मानसून सक्रिय होने के साथ ही मंगलवार शाम को ही मौसम बिगड़ गया। बुधवार अल सुबह तेज हवाएं चली। जिसकी वजह से शहर के कई हिस्सों में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान कई हिस्सों में पेड़ भी टूट गए। इतना ही नहीं बारिश के बाद शहर के नीचले इलाकों में जलभराव हो गया। जिसकी वजह से आवागमन में लोगों को खासी परेशानी हुई वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें भी बढ़ गई। कई जगह बरसाती नालों में पानी की निकासी नहीं होने से भी गलियों के अंदर पानी जमा हो गया। शहरवासी दीपक, मनोज कुमार, महेश, रामनिवास, लक्ष्मी, कांता का कहना है कि हर बार बारिश में जलभराव होता है। लेकिन हर बार बरसाती पानी निकासी के दावे ही होते हैं, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। ये तो हल्की बारिश में ऐसे हालात हैं, मानसून में तो दो दिनों तक पानी की निकासी नहीं होती। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

ये हुई जिले में बारिश
भिवानी 10 एमएम
तोशाम 08 एमएम
बवानीखेड़ा 10 एमएम
सिवानी 04 एमएम
लोहारू 10 एमएम
बहल 30 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed