फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani Board five subjects examinations Cancel in Mevat

मेवात में पांच विषयों की बोर्ड परीक्षा रद्द

Tue, 05 Nov 2013 09:41 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
भिवानी/ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2013 09:41 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani Board five subjects examinations Cancel in Mevat
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मेवात के कई परीक्षा केंद्रों पर पांच विषयों की परीक्षा रद्द कर दी है।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को स्टेनोग्राफी हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग करने के 41 केस दर्ज किए।

बोर्ड प्रवक्ता के मुताबिक बोर्ड अध्यक्ष डॉ. केसी भारद्वाज के उड़नदस्ते ने गुड़गांव के  परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

बोर्ड सचिव डॉ. अंशज सिंह के उड़नदस्ते ने पानीपत स्थित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर नकल के 37 केस पकड़े।

संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने रिवाड़ी के परीक्षा केंद्रों पर छापे मारे। इसके अलावा अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 4 मामले पकड़े।  

प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (प्रथम, द्वितीय सेमेस्टर) परीक्षा की 25 अक्टूबर को आयोजित राजनीतिक विज्ञान एवं लेखांकन विषय की परीक्षा में नकल के चलते जिला मेवात के चौ. मोहम्मद यसीन खान मेव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूह-1 (बी-1), चौ. मोहम्मद यसीन खान मेव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूह-2 (बी-2), निक्की मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिनगवां-6 (बी-1) एवं निक्की मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिनंगवा-7 (बी-2) की परीक्षा रद्द कर दी गई है।

जिला मेवात में 28 अक्टूबर को आयोजित गणित विषय की परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पूनहाना-1 (बी-1), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पूनहाना-2 (बी-2), निक्की मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिनगवां-6 (बी-1), निक्की मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिनगवां-7 (बी-2) एवं जिला भिवानी का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बवानीखेड़ा-3 का पेपर रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा 30 अक्टूबर को आयोजित जिला मेवात में इतिहास/रसायन विज्ञान की परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण चौ. मोहम्मद यसीन खान मेव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूह-1 (बी-1), चौ. मोहम्मद यसीन खान मेव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूह-2 (बी-2) एवं हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूंह-5 (बी-2) का पेपर रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed