{"_id":"3a6a89d00cba8ddbe5ac5c74ba6eb6f0","slug":"bhiwani-band-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी बंद आज, महापंचायत की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी बंद आज, महापंचायत की तैयारियां पूरी
भिवानी
Updated Thu, 09 Jan 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। महापंचायत के आह्वान पर 10 जनवरी को होने वाले बंद के समर्थन में मुख्यमंत्री हुड्डा खेमे को छोड़कर दूसरे कांग्रेसियोें समेत सभी राजनीतिक दल और संगठन आ गए हैं। इसलिए यह उम्मीद की जा सकती है कि बंद पूर्ण रूप से कामयाब रहेगा। महापंचायत ने भी इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। बिजली निगम की अनापशनाप वसूली के विरोध में यह बंद किया जा रहा है।
भाजपा विधायक साथ में
भिवानी से भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ भिवानी बंद के लिए की जा रही सभी तैयारियों अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे पहले ही कह चुके हैं कि भाजपा बिजली निगम की उपभोक्ताओं से अनाप शनाप वसूली के खिलाफ हैं और भाजपा 10 के भिवानी बंद का पूर्ण समर्थन करती है।
इनेलो ने भी ठोकी ताल
इनेलो के जिला प्रधान सुनील लांबा, जिला प्रवक्ता डॉ. विजय शर्मा, विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, विधायक मा. धर्मपाल ओबरा, जिला पार्षद रामचंद्र कोंटिया, मनोज यादव, जगदीश मिताथल, सीताराम सिंगला, मनमोहन भुरटाना, युवा इनेलो के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंडित मनफूल शर्मा, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामफल फौजी ने भिवानी बंद का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी के भिवानी बंद में इनेलो भाग लेगा।
विज्ञापन
हजकां भी देगी समर्थन
हजकां महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कमल सिंह व अन्य नेता भी कह चुके हैं कि बंद का हजकां पूरी तरह से साथ देगी। उपभोक्ताओं पर निगम का बेवजह का लोड बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बार एसोसिएशन का भी मिला साथ
भिवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहनलाल मक्कड़ ने एसोसिएशन की बैठक में कहा कि उपभोक्ताओं के बिलों पर अनाप शनाप चार्ज लगाना सरासर बेईमानी है। एसोसिएशन बंद का पूरी तरह से साथ देगी।
सभी तैयारियां पूरी कामयाब रहेगा बंद: संपूर्ण
भिवानी में पत्रकारों से बातचीत में भिवानी बंद के अगवा और महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह ने कहा कि बंद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांतिपूर्वक बंद के माध्यम से बिजली निगम व प्रदेश सरकार को जनता की दु:ख तकलीफ से अवगत करवाया जाएगा।
ये हैं उपभोक्ताओं की प्रमुख मांगें
महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह ने बताया कि गलत बिजली के बिल दुरुस्त किए जाएं। जब तक बिल दुरुस्त नहीं किए जाते तब तक सरचार्ज न वसूला जाए और न ही उनके कनेक्शन काटे जाएं। बिजली की दरें तुरंत प्रभाव से कम की जाएं, पिछले दरवाजे से वसूले जा रहे फ्यूल सरचार्ज, एमसी टैक्स व अन्य चार्ज बंद किए जाएं। बिजली बिलों पर चक्रवर्ती ब्याज बंद हो, वकीलों के चेंबर, छोटे दुकानदार, शिक्षण संस्थाएं, धार्मिक संस्थाएं, धर्मशालाएं व चौपालों की बिजली वसूली, घरेलू आधार पर हो। कृषि फीडरों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति हो। शहर की सभी स्ट्रीट लाइटें चालू की जाएं। पीने के पानी के फालतू बिल वापस हों, विकास शुल्क बंद करने के अलावा अन्य लंबित मांगें भी पूरी की जाएं।
भिवानी बंद पर सरकार की नजर
राजनीतिक के जानकारों की मानें तो लोगों में इस गुस्से को राजनीतिक असर के तौर पर भी देखा जा रहा है। प्रदेश सरकार की इस बंद पर नजर है। बंद का कितना असर होता है इसका सीधा संदेश प्रदेश में जाएगा। बदले हालातों के बारे में आने वाला समय ही बताएगा।