फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Become the ?fake owner sold 70 lakhs land

नकली मालिक बन बेची 70 लाख की जमीन

Fri, 27 Sep 2013 10:44 PM IST
कोसली(रेवाड़ी)/ब्यूरो।
कोसली(रेवाड़ी)/ब्यूरो। Updated Fri, 27 Sep 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
Become the ?fake owner sold 70 lakhs land
हरियाणा में कोसली न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव सुरहेली और श्यामनगर के सरपंचों समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। इन लोगों पर जमीन के सौदे के नाम पर लाखों की हेराफेरी करने का आरोप है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सुरेहली के सरंपच केहर सिंह, गांव श्यामनगर के सरपंच सुधीर के अलावा नरेंद्र, जितेंद्र, रविंद्र ने रेवाड़ी निवासी ईश्वर सिंह से गांव सुरहेली के बहादुर सिंह के नाम पर जमीन का सौदा किया। इस फर्जीवाड़े में ईश्वर से 70 लाख रुपये बतौर ब्याना भी ले लिया गया। इतना ही नहीं सुरहेली निवासी बहादुर सिंह का ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक से लिया गया 17 लाख का लोन भी भरवा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद जमीन खरीददार को विश्वास हो गया कि जमीन के असल मालिक यही हैं। ईश्वर सिंह के गांव सुरेहली में बार-बार आने पर नकली बहादुर सिंह को खेतों में चारा काटते दिखाया गया और उसका नकली राशनकार्ड भी तैयार कर लिया गया। इसके बाद ईश्वर ने चार एकड़ जमीन का सौदा तय कर लिया। जब इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ तो ईश्वर सिंह ने अपने पैसे वापिस करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। ईश्वर ने कोसली न्यायालय में इस्तगासा दायर किया। इस्तगासा के आधार पर न्यायाधीश ने कोसली पुलिस को दोनों गांवों के  सरपंचों समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने के आदेश दिए।


कोसली की डीएसपी धनपति देवी का कहना है कि गांव सुरहेली और श्यामनगर के सरपंचों का रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नकली राशन कार्ड बनाना और धोखाधड़ी करना गंभीर मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed