{"_id":"2803423e7cb66e1a79306649dae1e132","slug":"bcom-student-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम छात्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम छात्र की गोली मारकर हत्या
गोहाना/सोनीपत/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सोनीपत के गोहाना में महम रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन-दहाड़े बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की है।
पुलिस के अनुसार जिले के गांव आहुलाना निवासी बिजेंद्र उर्फ लेफ्टी गोहाना के राजकीय कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था।
दोपहर करीब एक बजे वह बाइक से अपने गांव से गोहाना आ रहा था कि महम रोड पर ठसका मोड़ से दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
महम चुंगी के पास डरकर लेफ्टी एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में घुस गया। पीछे कर रहे बाइक सवार दोनों युवक भी उसके पीछे कार्यालय में घुस गए और छात्र पर फायरिंग शुरू कर दी।
इससे लेफ्टी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घायल युवक को पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।