{"_id":"0a512d51d14641f07306b191b9492ada","slug":"asi-was-intoxicated-abuse-opponent","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त एएसआई ने किया गाली-गलौच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत्त एएसआई ने किया गाली-गलौच
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को भगाने के आरोप में पकड़ी गई दो महिलाओं को छोड़ने का उलाहना देने पर गाली-गलौच पर उतरे हरियाणा के जिला सिरसा के डबवाली शहर थाना पुलिस के एक एएसआई के खिलाफ मंगलवार को लोगों ने नारेबाजी करते प्रदर्शन किया।
रविवार रात को पंजाब के अमृतसर निवासी हरजिंद्र सिंह शहर की एक युवती को घर से भगा ले गया था। सोमवार को शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
मंगलवार सुबह सुंदर नगर निवासी शहर थाने में पहुंचे। लोगों ने शहर थाना पुलिस के एएसआई जगदीश चंद्र के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिस ने उनकी बेटी को भगाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किय था, लेकिन एएसआई जगदीश चंद्र ने दोनों को छोड़ दिया।
इसका उलाहना उन्होंने एएसआई जगदीश चंद्र को दिया तो एएसआई गाली-गलौच पर उतर आया। आरोप है कि उस समय एएसआई शराब के नशे में धुत्त था।
इसकी शिकायत उन्होंने शहर थाना प्रभारी महासिंह रंगा से की। उन्होंने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते युवती को शीघ्र बरामद किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एएसआई के खिलाफ कार्रवाई तथा लड़की की जल्द बरामदगी के लिए उन्होंने डीएसपी के समक्ष गुहार लगाई है।
डबवाली के कार्यकारी डीएसपी रविंदर कुमार ने बताया कि शहर थाना प्रभारी महासिंह रंगा को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। एएसआई के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है, इस संबंध में वे नहीं बता सकते।