{"_id":"57ed30beed91eff0765f0668db8e23f0","slug":"army-soldier-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवान की गोली मारकर हत्या
बहादुरगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला बहादुरगढ़ के डाबोदा गांव में मामूली कहासुनी में एक गुट ने सेना के जवान सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरा भाई अनिल दिल्ली पुलिस का जवान जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
सदर थाना प्रभारी विजय दहिया के मुताबिक डाबौदा गांव निवासी सगे भाई अनिल और सुनील का गांव के ही जयपाल और मोनू से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
इसी बीच तैश में आकर जयपाल और मोनू ने अनिल और सुनील पर गोलियां चला दीं, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में सेना के जवान सुनील की मौत हो गई, जबकि अनिल की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने गोली चलाने के आरोपियों जयपाल और मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई छुट्टी बिताने अपने घर आए थे।