फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Zambian citizen's passport and belongings stolen

Ambala News: जाम्बिया के नागरिक का पासपोर्ट और सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Zambian citizen's passport and belongings stolen
अंबाला। हिमाचल प्रदेश के वाकनाघाट से ट्रेन पकड़ने आए एक जाम्बिया मूल के छात्र का छावनी के रेलवे स्टेशन पर बैग चोरी हो गया। जीआरपी ने जीरो एफआईआर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जॉर्ज म्वीने के मुताबिक बैग में कीमती सामान, कपड़े और जाम्बियाई पासपोर्ट बैग में था।
विज्ञापन

जाम्बिया मूल के छात्र जॉर्ज म्वीने ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वो सोलन जिले के वाकनाघाट में रहता है। उसे 20 जनवरी को सुबह 8 बजे दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरनी थी। हिमाचल से अंबाला पहुंचने के बाद वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर पहुंचा था। इस दौरान चोरों ने उसका बैग चोरी कर लिया। बैग में जाम्बियाई पासपोर्ट के अलावा ग्रीन नेशनल जाम्बियाई पहचान पत्र, पावरबैंक, कपड़े और जूते रखे थे। पीड़ित ने घटना की शुरुआती सूचना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दी थी, जहां जीरो एफआईआर दर्ज की गई। चूंकि वारदात अंबाला कैंट क्षेत्र की थी, इसलिए अब इसे जीआरपी थाना अंबाला कैंट को स्थानांतरित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed