फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youths sitting in grocery store with friend attacked with knives and sticks

दोस्त के साथ किराना की दुकान में बैठे युवकों पर चाकू और डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youths sitting in grocery store with friend attacked with knives and sticks
दोस्तों के साथ किराना की दुकान पर बैठे तीन युवकों पर कार सवारों ने चाकू व डंडो से हमला कर दिया। इसमें दुुकानदार का बेटा घायल हो गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में राहुल गुजराल ने बताया कि वह सुुुुभाष नगर बलदेव नगर का निवासी है। कल शाम को वह अपने पिता की किराना की दुकान पर बैठा था। तभी उसके दो दोस्त शुभम नंदा व मुकल शर्मा उससे मिलने आए। तीनों लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी एक काले रंग की गाड़ी दुकान पर आकर रुकी और गाड़ी से तीन लड़के उतरे।
विज्ञापन

युवक दुकान के अंदर घुसे और गालीगलौज करने लगे। इसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लड़कों ने चाकू व डंडो से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में राहुल चाकू लगने से घायल हो गया। युवकों ने राहुल के दोस्तों के साथ भी मारपीट घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल राहुल को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed