फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth's bike collided with helpless animal, serious

Ambala News: बेसहारा पशु से टकराई युवक की बाइक, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Youth's bike collided with helpless animal, serious
घायल अवस्था में उपचाराधीन नारायण कौशिक।
नारायणगढ़। सड़क पर बेसहारा पशु लंबे समय से नुकसान पहुंचाते हैं। इनके लिए प्रशासन के पास कोई समाधान नहीं है। अमर उजाला ने मंगलवार रात्रि को अंबाला दिल्ली और अंबाला जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग की पड़ताल की थी। इसमें राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई पशु बैठे दिखे।
विज्ञापन

इन बेसहारा पशुओं से हादसे का अंदेशा भी जताया था। बुधवार को वही हुआ, नारायणगढ़ में एक युवक अपनी मां को दवा दिलाने जा रहा था कि तभी बेसहारा पशु ने उसे टक्कर मार दी। वह मोटरसाइकिल समेत गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल लेकर गए जहां से चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अब इस मामले को लेकर नारायणगढ़ के स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। वह प्रशासन से इस समस्या का समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं। नारायणगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता श्याम लाल कौशिक ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं का कुछ इंतजाम किया जाए ताकि आये दिन होने वाली इन दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन


ऐसे हुई युवक के साथ घटना

नारायणगढ़ उपमण्डल के गांव नन्हेड़ा का नारायण कौशिक अपनी माता को नारायणगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम में मोटरसाईकिल पर खाना देने जा रहा था, सैनी धर्मशाला के निकट सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की चपेट में आ जाने से उसकी मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई और उसे गम्भीर चोट लगीं। घायलावस्था में युवक नारायण कौशिक को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ रेफर किया

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर वह एक निजी नर्सिंग होम में उपचाराधीन है। नगर की चारों और सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की चपेट में आने से अनेकों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अनेकों युवकों की इन दुर्घटनाओं में मृत्यु भी हो चुकी है।


कई लोग गवां चुके जान

बेसहारा पशुओं की समस्या से कई लोग पहले भी अपनी जान गंवा चुके हैं। बराड़ा, नारायणगढ़, अंबाला छावनी में बेसहारा पशुओं को लेकर काफी दिक्कत है। पूर्व में अंबाला सिटी में उपायुक्त कार्यालय के सामने किसानों ने पशुओं को बांध दिया था। तब एक बैठक कर समाधान निकालने की बात कही गई थी मगर अभी तक बेसहारा पशुओं की समस्या जस की तस है। बल्कि बाढ़ के बाद यह समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed