{"_id":"687d59b8362f54bf9e073143","slug":"youths-beat-up-the-liquor-contractors-partner-and-employee-ambala-news-c-36-1-sknl1017-146452-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शराब ठेकेदार के पार्टनर व कर्मचारी से युवकों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शराब ठेकेदार के पार्टनर व कर्मचारी से युवकों ने की मारपीट
विज्ञापन
अंबाला। बलदेव नगर में शराब ठेकेदार के पार्टनर व कर्मचारी पर पांच युवकों ने हमला कर जमकर पिटाई कर दी। ठेके से शराब की बोतलें तक उठाकर फेंक दी। पुलिस को शिकायत देते हुए घायल चमन लाल मित्तल ने बताया कि वह विरेन गर्ग एंड कंपनी वाइन के ठेके का हिस्सेदार है। 19 जुलाई की रात को वह अपने बलदेव नगर वाले शराब के ठेके पर था और कर्मचारी विरेंद्र उर्फ गोल्डी भी सेल काउंटर पर था, तभी ठेके के बाहर दो से तीन युवक झगड़ा कर रहे थे।
कर्मचारी विरेंद्र उन्हें समझाने गया तो झगड़ा करने वाले एक पक्ष ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। क्रिकेट के बैट से ठेके के काउंटर पर रखी पेटीएम मशीन तोड़ दी। उसे व कर्मचारी दोनों से मारपीट शुरू कर दी।
हमलावर शराब की बोतलें उठाकर मारने लगे। इस दौरान हमलावर बाइकों पर मौके से फरार हो गए। बाद में पता चला कि हमलावर पंजाब के जडौत में क्रिकेट टूर्नामेंट खेलकर आए थे व ट्राफी भी ले रखी थी। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मारपीट की धारा 117(2), 324(4) तोड़फोड़ करने आदि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद