फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youths attacked friends dancing on DJ

डीजे पर नाच रहे दोस्तों पर युवकों ने किया हमला, रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youths attacked friends dancing on DJ
होली पर नाना के घर दोस्तों के साथ डीजे पर नाच रहे दोस्तों पर अन्य चार युवकों ने हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए। जिनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब इस मामले में पुलिस ने चोरों पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी थाना सदर अंबाला पुलिस को दी शिकायत में जगदीश ने बताया कि वह कृष्णा कॉलोनी नया गांव अंबाला शहर का निवासी है और 18 मार्च होली के दिन दोपहर को वह अपने नाना के घर दोस्तों के साथ होली खेल रहा था और वह सभी डीजे पर नाच रहे थे। तभी वहां पर सौरभ उर्फ काटी, गौरव, विशू, दीपा निवासी नया गांव भी आ गए। इसके बाद उन लड़कों ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उसके दोस्त अंकुर के साथ भी धक्का मुक्की शुरू कर दी। यह देख उन्हें बचाने के लिये तरुण बीच में आ गया। इस पर लड़कों ने तरुण पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ घायल तरुण को लेकर दोस्त उपचार के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने घायल तरुण को प्राथमिक उपचार देकर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सौरभ उर्फ काटी, गौरव, विशु व दीपा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed