फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth went missing with neighboring shopkeepers to take petrol, case registered

पड़ोसी दुकानदारों के साथ पेट्रोल लेने गया युवक लापता, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth went missing with neighboring shopkeepers to take petrol, case registered
शहजादपुर। पड़ोस में दुकान करने वाले युवकों के साथ पेट्रोल लेने गया युवक घर वापस नहीं पहुंचा। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया है। गणेशपुर के रहने वाले रणवीर सिंह ने बताया कि वह कड़ासन अड्डे पर फल बेचता है। बेटा विशाल भी उसके साथ काम करता है। 31 जुलाई की रात लगभग साढ़े दस बजे दुकान के पीछे हेयर ड्रेसर गोला गांव के रहने वाले रमेश और धर्मा उर्फ धर्मवीर विशाल को मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर ले गए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद बेटा वापस नहीं आया। उसने कुछ समय बाद उन लड़कों के पास फोन कर बेटे के बारे में पूछा तो उन्होंने अंबाला से बोल रहा हूं, कहकर फोन काट दिया। उसके बाद उसने उसके दूसरे भाई के पास फोन किया तो वह बोला कि विशाल अभी यहीं से गया है, परंतु बेटा वापस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed