फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   youth was murdered for five lakh dispute

5 लाख के लेनदेन में हुई थी युवक की हत्या

Mon, 17 Aug 2015 01:05 AM IST
अंबाला/ब्यूरो
अंबाला/ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
बरवाला के नजदीक टांगरी नदी के किनारे मिले युवक के शव का मामला सुलझ गया है। पांच लाख रुपये के लेनदेन में एक होटल संचालक ने यह हत्या की थी। बताया जाता है कि यह होटल संचालक सट्टा खाईवाली का काम करता है और युवक ने उसके पांच लाख रुपये देने थे। इस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त को नेशनल हाइवे नंबर 73 (पंचकूला-साहा राजमार्ग) पर बरवाला के निकट टांगरी नदी के पुल के पास एक युवक का शव मिला था। पुलिस द्वारा जांच करने पर यह शव पंचकूला वासी मुकुल का निकला। मामले की जांच का जिम्मा सीआईए ग्रामीण को सौंपा गया था। इसके बाद जुटाई गई जानकारी के आधार पर सीआईए ने पंचकूला के सेक्टर-3 में होटल चलाने वाले सिरसा निवासी को काबू किया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए इस शख्स ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि  वह सट्टा खाईवाल का भी काम करता है और मुकुल ने उसके पांच लाख रुपए देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पैसे को लेकर पांच अगस्त की रात उन दोनों में विवाद हो गया और उसने अपने एक साथी रिंकू  उर्फ दविंद्र निवासी सुलतानपुरी दिल्ली के साथ मिलकर मुकुल का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से टांगरी नदी के नजदीक फेंक दिया।


सीआईए प्रभारी कुलदीप के मुताबिक हत्या आरोपी गुरचरण को अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उसके साथी की तलाश के साथ-साथ हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed