फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth Song Festival in Patrehari village from today

Ambala News: पतरेहड़ी गांव में युवा सांग महोत्सव आज से

Fri, 15 Mar 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 15 Mar 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Youth Song Festival in Patrehari village from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पतरेहड़ी गांव में छावनी के सनातन धर्म महाविद्यालय की ओर से 9वां रत्नावली युवा सांग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह 15 से 18 मार्च तक करवाया जाएगा। जिसका आयोजन युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित होगा। इस सांग महोत्सव का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में लुप्त हो रही सांग परंपरा को बचाना है।
यह कार्यक्रम युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निर्देशक डाॅ. महा सिहं पूनिया व सांस्कृतिक गतिविधियों के पर्यवेक्षक डाॅ. हरविंद्र राणा के मार्गदर्शन और एसडी कॉलेज प्राचार्य डाॅ. राजिंद्र सिंह व सांस्कृतिक गतिविधियों के डीन डाॅ. जयदीप चौहान, पतरेहड़ी गांव से बबलू राणा और विक्रम चौहान, दविंद्र राणा, दीपक मनोचा की देखरेख में करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जन संपर्क अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि रत्नावली युवा सांग महोत्सव में पहले दिन आरकेएसडी कॉलेज के छात्र-छात्राएं 15 मार्च को शाम को 4 से 6 बजे तक शिव मंदिर गांव पतरेहड़ी में अपनी सांग प्रस्तुति देंगे।एसडी गर्ल्स कॉलेज नरवाना की छात्राएं 16 मार्च को शाम को 4 से 6 बजे तक और आर्य कॉलेज पानीपत के छात्र-छात्राएं 17 मार्च को शाम को 4 से 6 बजे तक, अंतिम दिन एसडी कॉलेज पानीपत के छात्र-छात्राएं 18 मार्च को शाम को 4 से 6 बजे तक अपनी सांग प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed